फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police team mired in Fake Revelations

फर्जी खुलासे में फंस गई पुलिस टीम

Sat, 23 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
police team mired in Fake Revelations
सराफ धन कुमार जैन पर हुए जानलेवा हमले का फर्जी खुलासा करने वाली पुलिस टीम बुरी तरह से फंस गई है। अदालत ने इस मामले में थाना एमएम गेट पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस पर दो बेकुसूर लोगों को थर्ड डिग्री देकर गिरफ्तार करने का आरोप है।
विज्ञापन

22 नवंबर 2015 की देर शाम यह वारदात हुई थी। इसकेविरोध में 25 को आगरा बंद का आह्वान किया गया था। पुलिस ने बंद से डरकर 24 की शाम खुलासे का दावा किया था। प्रोपर्टी डीलर योगेश और उनके कर्मचारी प्रमोद को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस की कहानी फर्जी साबित हुई। पुलिस ने कोर्ट में दोनों की बेगुनाही की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं। दो दिन बाद सही खुलासे का दावा कर अन्य मुल्जिम गिरफ्तार किए। योगेश ने पुलिस टीम में शामिल रहे दरोगा आशीष कुमार सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। उनकी ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता रमेश चंद्रा ने बताया कि विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धीरेन्द्र कुमार ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस फर्जी खुलासे में शामिल रही टीम पर अभी तक विभागीय कार्रवाई भी नहीं की गई है। योगेश का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई कराने के लिए वे अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
कोर्ट की खबरें
उदय स्वरूप की कोर्ट में पेशी
आगरा। चर्चित नेहा शर्मा हत्याकांड का आरोपी उदय स्वरूप शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुआ। उसके खिलाफ सीबीआई ने लंबी जांच पड़ताल के बाद चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी की ओर से विवेचना अधिकारी डीएसपी पी. चक्रवर्ती मौजूद रहे। केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में है। सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 फरवरी मुकर्रर की गई है।
हत्यारोपी की जमानत खारिज
आगरा। जिला जज राजीव लोचन मेहरोत्रा ने राजामंडी के व्यापारी सुशील जैसवानी की हत्या के नामजद आरोपी नंगला अमर सिंह, बहरन निवासी रविंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुशील जैसवानी अपने पिता हेमनदास की हत्या के गवाह थे।
हत्या में दंपति को उम्रकैद
आगरा। अछनेरा के गांव नंगला मंशा में 26 अप्रैल 2008 को की गई किशन सिंह की हत्या के आरोपी कमल सिंह व उसकी पत्नी सावो उर्फ सावित्री पर दोष सिद्ध पाते हुए दोनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। यह के स्पेशल जज ( (दस्यु प्रभावी क्षेत्र) संतोष राय की कोर्ट में चल रहा था। सावित्री और कमल सिंह के गलत व्यवहार से कई लोग परेशान। किशन सिंह ने पंचायत बुलाकर दोनों की फटकार लगाई थी। इसी की रंजिश में उन्होंने किशन सिंह केट्यूबवेल पर सोते समय उनकी हत्या कर दी थी। अभियोजन की ओर से पैरवी एडीजीसी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने की।

खण्डपीठ पर आज अहम बैठक
आगरा। यूपी उच्च न्यायालय खण्डपीठ स्थापना संघर्ष समिति की आज हाथरस में वहां के अधिवक्ताओं के साथ 12 बजे  अहम बैठक होगी। इसमें बेंच आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए आगरा से अधिवक्ता अपने अपने वाहनों से हाथरस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed