फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police story in question

सवालों के घेरे में पुलिस की कहानी

Wed, 25 Nov 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 25 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police story in question
आईजी दफ्तर पर लाठीचार्ज के बाद व्यापारियों और भाजपाइयों के निशाने पर आई पुलिस ने सराफ धन कुमार जैन पर हुए हमले के खुलासे का दावा तो कर दिया, लेकिन इसके लिए बताई गई कहानी किसी के गले उतरना मुश्किल   है। पुलिस के पास इसका जवाब नहीं कि गोली लगने के बाद कोई बदमाश इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती होने क्यों आएगा, जबकि वहां 24 घंटे पुलिस रहती है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि धन कुमार जैन को गोली जान से मारने के लिए नहीं, सिर्फ डराने के लिए मारी गई। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट इसे तसदीक नहीं करती। गोली उनके सीने पर मारी गई थी, जो दिल के ऊपर पसलियों से होते हुए लीवर में जाकर फंसी थी। यह तो उनकी किस्मत ही अच्छी थी, जो जान बच गई।
विज्ञापन

चौथ वसूली के लिए बदमाश उस सराफ को टारगेट क्यों बनाएंगे, जो एक  सरकारी गनर और कई सिक्योरिटी गार्ड के साथ चलता हो? अधिकारियों से पूछा गया कि प्रमोद को एसएन में कब भर्ती कराया गया, तो काफी देर तक इसका जवाब नहीं मिला। बाद में बताया गया कि सोमवार दोपहर को।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल हुआ कि वह रविवार रात से सोमवार दोपहर तक कैसे जीवित रहा, जबकि उसे गोली लगी थी। इस पर काफी देर के बाद जवाब मिला कि वह पहले प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती रहा था।
लेकिन सवाल फिर उठ गया कि जब उसे इलाज मिल गया था, तो वह एसएन में क्यों आया, जहां पुलिस की चौकी मौजूद है। गौरतलब है कि आगरा पुलिस ने हाल ही में सराफ गोविंद गुप्ता के कर्मचारी रिंकू की हत्या कर कैश और जेवरात लूट लिए जाने की घटना का फर्जी खुलासा किया था। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि कहीं आज के आगरा बंद के डर से पुलिस ने जल्दबाजी में फर्जी खुलासा तो नहीं कर दिया।
पिस्टल नहीं, फोटो बरामद हुआ
अभी तक तो पुलिस इसलिए बदनाम थी कि हर वारदात के बाद असलाह बरामदगी के नाम पर एक तमंचा और दो कारतूस मिलते थे, लेकिन आगरा पुलिस ने मंगलवार को नई कहानी शुरू कर दी। बरामदगी पिस्टल की नहीं, मोबाइल में कैद पिस्टल के फोटो की हुई है।
मैंने खुद मारी थी जांघ में गोली
पुलिस का कहना है कि प्रमोद को सराफ के सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगी है। लेकिन प्रमोद का कहना है कि  उसका शादी में झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उसने गुस्से में अपनी जांघ में 315 बोर के तमंचे से गोली मार ली थी। गोली सटाकर मारी थी, इसलिए घाव पर जलने का काला निशान है। उसे योगेश गौतम अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। उधर, योगेश गौतम ने भी यही कहा कि उसे पुलिस ने फंसा दिया है। इससे पहले भी उसके साथ हत्या का फर्जी केस दर्ज कराया गया था, जिसमें बाद में फाइनल रिपोर्ट लगी थी।
खुलासे का खेल
पुलिस का कहना है कि योगेश गौतम बीसीए-एमबीए है लेकिन उसने बताया है कि वह मोबाइल में फोटो डिलीट करना नहीं जानता। इस पर कौन यकीन करेगा?
पुलिस ने धन कुमार जैन की पहचान के लिए जो फोटो व्हाट्स एप पर शेयर होना बताया है, उसमें वह अकेले नहीं, 10-12 लोगों के साथ हैं। इससे पहचान कैसे हो सकती है?
दो आरोपियों से दिन भर पूछताछ की गई। फिर पुलिस क्यों कह रही है कि घटना में शामिल तीन-चार अपराधियों के नाम-पते अभी नहीं मिल पाए हैं?
पुलिस ने मनोज की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट मीडिया के सामने क्यों नहीं रखी?  इससे पता चलता कि उसे गोली नजदीक से लगी या दूर से।
सभी शूटर्स पकड़े जाएंगे - एसएसपी
एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि घटना में शामिल सभी शूटर्स की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। प्रमोद को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

हमारे पास भी फुटेज हैं
योगेश कुमार गौतम का गणपति बिल्डर्स के नाम से प्रोपर्टी का काम है। उनके भाई राम कुमार गौतम ने बताया कि योगेश घटना के समय शमसाबाद में शादी समारोह में थे। उनके पास इसके वीडियो फुटेज हैं। वे अपने गांव महावन ( मथुरा ) से प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। प्रमोद उनका कर्मचारी है। उसने झगड़े में खुद ही गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed