फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Solved Murder Of 19 Year Old Girl Love Affair With Girlfriend Lover

प्रेमिका की शर्त पूरी करना चाहता था प्रेमी, रेत दिया सहेली का गला, सनसनीखेज हत्याकांड का ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 23 Dec 2020 07:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Dec 2020 07:10 PM IST
सार

  • ग्राहक का सिम कर लिया था चोरी
  • युवती की हत्या में प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार 

विज्ञापन
Police Solved Murder Of 19 Year Old Girl Love Affair With Girlfriend Lover
पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कसबा शमसाबाद में तीन दिन पहले हुई युवती पूनम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतका की सहेली अंजली और उसके प्रेमी अर्जुन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन से प्यार करने पर अंजली ने उसकी हत्या कराई थी। घटना वाले दिन दोनों ने उसे बहाने से बुलाया। खेत में गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन



21 दिसंबर को शमसाबाद के बड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय पूनम पुत्री ईश्वरी प्रसाद का शव कसबा में ही एक खेत में पड़ा मिला था। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पूर्वी वेंकट अशोक ने बताया कि दो आरोपी अर्जुन शर्मा उर्फ अर्जुन पंडित निवासी मोहल्ला गोपालपुरा, शमसाबाद और अंजली सिकरवार निवासी बड़ा गांव, शमसाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अंजली और अर्जुन के दो साल से प्रेम संबंध थे। वहीं पूनम अंजली की दोस्त थी। दोनों एक ही गांव की रहने वाली हैं। अंजली के प्रेम संबंध के दौरान पूनम की मुलाकात भी अर्जुन से हो गई। कुछ दिन से पूनम भी अर्जुन से प्यार करने लगी। इसका पता अंजली को चल गया। इस बात को लेकर अर्जुन और अंजली के बीच झगड़ा होने लगा। पूनम भी उससे दोस्ती नहीं तोड़ना चाहती थी। इस पर बात पर दोनों सहेलियों के बीच झगड़ा होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रेमिका की शर्त पूरी करना चाहता था अर्जुन 
अंजली को लगा कि अर्जुन उसे धोखा दे रहा है। इस बारे में उसने प्रेमी से बात की। इस पर अर्जुन ने पूनम से प्यार करने की बात से इनकार कर दिया। यह भी कहा कि वह पूनम से मना कर चुका है। मगर, वह बार-बार बात करती है। इस पर अंजली ने शर्त रख दी कि अगर, उसे नहीं चाहते हो तो रास्ते से हटा दो। अंजली की शर्त पर अर्जुन तैयार हो गया। 


षड्यंत्र के तहत अंजली और अर्जुन ने पूनम को एसएस डिग्री कॉलेज के पास सुनसान जगह पर बुलाया। उसे बुलाने के के लिए अर्जुन ने ग्राहक के चोरी किए हुए सिम के नंबर से कॉल किया था। पूनम के आते ही बात करने लगे। अचानक ही उसकी छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में झाड़ियों में छिपा दिया। पूनम के फोन से सिम निकालकर तोड़ दिया। अर्जुन ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। अंजली शव को जलाकर सुबूत मिटाना चाहती थी। अर्जुन ने रात में शव जलाने पर खेतों में सो रहे लोगों को पता चलने के बारे में कहा। इस पर दोनों शव छोड़कर चले गए। दूसरे दिन लाश देखने भी आए थे। 

नशे की दवा का कारोबार: सरकारी दवाओं भी बेच रहा था पंकज, बिल से मिल जानकारी ने किए अहम खुलासे
ग्राहक का सिम कर लिया था चोरी


 पुलिस ने पूनम के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर युवती की हत्या से पहले बात हुई थी। इसी नंबर से पुलिस को हत्यारोपियों का सुराग मिल गया। यह मोबाइल नंबर शमसाबाद के एक गांव के रहने वाले युवक का निकला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी सिम 10 दिसंबर को कार धुलाई सेंटर पर खो गई थी। पुलिस ने कार धुलाई का काम करने वाले शमसाबाद निवासी अर्जुन शर्मा को पकड़ लिया। उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि उसकी पूनम से फोन पर बात होती थी। इसके बाद पुलिस ने अर्जुन से सख्ती से पूछताछ की। उसने पुलिस के सामने सारा राज उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed