{"_id":"5d0b742c8ebc3e7fd576fd8f","slug":"police-registered-gang-rape-case-after-four-month-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर जागी पुलिस, चार महीने बाद दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
न्यायालय के आदेश पर जागी पुलिस, चार महीने बाद दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
Thu, 20 Jun 2019 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने न्यायालय से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर चार महीने बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज की। दुष्कर्म का आरोप तीन सगे भाइयों पर है।
विज्ञापन
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला 12 फरवरी को बालाजी महाराज के दर्शन करने आई थी। दर्शन करने के बाद शाम को घर जा रही थी, तभी उसे कार सवार तीन युवकों ने घर छोड़ने की कह कर बैठा लिया और एक मकान में ले गए।
विज्ञापन
जहां तीनों ने रायफल के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उक्त लोगों ने नशीला पदार्थ खिला कर उसे रजौरा गांव के समीप फेंक दिया। होश आने पर पीड़ित किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले नहीं की थी कार्रवाई
परिजनों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने थाना पुलिस को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी तीन सगे भाई राजकिशोर, नंदकिशोर और जयकिशोर निवासी निजामपुर गढ़ूमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी तीन सगे भाई राजकिशोर, नंदकिशोर और जयकिशोर निवासी निजामपुर गढ़ूमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।