फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police raids illicit liquor production factory in agra

आगरा में सुलग रही थीं कच्ची शराब की भट्ठियां, जब 'जहर' से लोग मरे तो जागे अफसर

Sun, 10 Feb 2019 06:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
police raids illicit liquor production factory in agra
छापे में बरामद किया कच्ची शराब बनाने का सामान
आगरा जिले में कच्ची शराब का गोरखधंधा आबकारी विभाग के अफसरों की जानकारी में चल रहा था। ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि शनिवार को अधिकारियों की टीम छापे मारने के लिए उन जगहों पर ही पहुंची जहां भट्ठियां चल रहीं थी। जाहिर है, शराब माफिया को कोई डर नहीं था।
विज्ञापन


अभी भी आबकारी विभाग के अफसरों का अपना कोई इरादा नहीं था। सहारनपुर में जहरीली शराब कांड के बाद शासन ने अभियान चलाने के लिए गया, तब अफसर छापे के लिए निकले। पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापे मारे हैं। प्रशासन के अधिकारी भी कई जगह साथ रहे। पूरी कार्रवाई में कोई बड़ा शराब माफिया हाथ नहीं आया। 
विज्ञापन


अछनेरा में एक हजार लीटर लहन पकड़ी

गांव मगूर्रा सिगारपुर तथा फतेहपुर सीकरी के कोरई के एक हजार लीटर लहन जब्त की गई व दो भट्ठियां तोड़ दी गईं। देसी शराब बनाने में प्रयोग आने वाले सामान में दर्जनों कट्टी तसला, ड्रम आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद में कच्ची शराब सहित चार गिरफ्तार 

शमसाबाद में पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर रगुआ उर्फ भारत सिंह को गिरफ्तार कर काफी मात्रा में लहन नष्ट कराई है। ग्राम ऊंचा में वीरेश को 5 लीटर कच्ची शराब सहित, हेत सिंह निवासी कंस टीला से पांच लीटर, शोभा पत्नी मनीष से पांच लीटर व उपकरण, दीपमाला पत्नी राजेन्द्र निवासी नगला सूरज भान की गढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। शोभा और दीपमाला के पति फरार हो गए हैं। काफी मात्रा में लहन नष्ट कराई गई है।

डौकी में पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार, लहन नष्ट

फतेहाबाद के डौकी में अमित बेड़िया के मकान से शराब बनाने के उपकरण, घोल, तैयार की गई मिश्रित कच्ची शराब बरामद की। मौके से अमित पुत्र मनोज कुमार, धवली पुत्र हरविलास, पंकज पुत्र सोबरन सभी निवासी डौकी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से गैस के चूल्हे, भट्ठी, ड्रम आदि भी बरामद किये।

फतेहाबाद के निबोहरा क्षेत्र में एसपीआरए नित्यानंद राय के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबारियों पर छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत निबोहरा क्षेत्र के गढ़ी धर्मजीत, डंडनियापुरा, लायकपुरा में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। 

विष्णुपुरा में छापेमारी, खाली हाथ लौटे

आबकारी पुलिस और बाह पुलिस ने शनिवार शाम कच्ची शराब के लिए कुख्यात रहे बाह के विष्णुपुरा गांव में छापा मारा। पुलिस और आबकारी टीम खाली हाथ लौटने को मजबूर हो गई।

थाना सैंया के ग्राम लहचोरा में छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री करते भागीरथ पुत्र राजवीर को पकड़ लिया। चार अंग्रेजी शराब की बोतल व आठ देसी शराब के पौव्वे बरामद किए। सैंया, बिरहरू, नगला चोबनियां, अयेला में छापे मारे।

आबकारी विभाग ने शराब बनाने वालों की सूची बनाई है। इसमें गांव विजय सिंह निवासी ग्राम धाना, दिनेश निवासी ग्राम पुरा महाराज सिंह, छोटू निवासी ग्राम पुरा महाराज सिंह, रामजीलाल निवासी ग्राम नगला चोबनियां, शिवदयाल निवासी ग्राम बिरहरू के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed