{"_id":"597ca9e64f1c1b913e8b484a","slug":"police-man-suspended-in-etah-for-indiscipline","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी को शॉपिंग कराने वाले सिपाहियों की एसएसपी ने ली खबर, मच गया हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी को शॉपिंग कराने वाले सिपाहियों की एसएसपी ने ली खबर, मच गया हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Sat, 29 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
एटा शराबी पुलिस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में पेशी से लौटने के दौरान बंदी को शराब पिलाने और शॉपिंग कराने के मामले की वीडियो वायरल होने के बाद मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। मामले में एसएसपी ने दोषी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से जिला कारागार में हड़कंप है।
हाथरस जिले के सिकंदराराऊ निवासी राजू उर्फ राजेश पुलिस टीम पर हमले के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध है। शुक्रवार को उसकी पेशी हाथरस कोर्ट में थी। उसे सिपाही रवि कुमार और राकेश लेकर हाथरस गए। देर रात पेशी से लौटते समय बंदी और दोनो सिपाही कहचरी पहुंचे तो पहले तीनों ने बैठ कर एक ढाबे के पास शराब पी।
घटना की जानकारी पर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सिपाही फोन पर बात करता हुए हथकड़ी लगे बंदी को लेकर एक खोखे पर पहुंचा। यहां बंदी राजू ने बीड़ी और गुटखा समेत अन्य सामान खरीदा। इधर, पुलिसकर्मियों को मीडिया की भनक लगी दोनो सिपाही बंदी को ई-रिक्शा में बैठा कर जिला कारागार चले गए।
विज्ञापन
देर रात सोशल मीडिया पर सिपाहियों और बंदियों का शॉपिंग करते वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने दोनो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप है। इससे पूर्व भी शैलेंद्र अग्रवाल को पेशी पर ले जाते समय रास्ते में लग्जरी कार बदलने और होटल पर खाना खाने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चार सिपाही सस्पेंड किए गए थे।