फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police man

पत्नी की हत्या मेें सिपाही को उम्रकैद

Sat, 07 Jan 2017 12:41 AM IST
पत्नी की हत्या मेें सिपाही को उम्रकैद
पत्नी की हत्या मेें सिपाही को उम्रकैद Updated Sat, 07 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
police man
police
मलपुरा के बाद नाम के गांव में 26 जनवरी 2014 की रात की गई मालती देवी की हत्या के मामले में उसके पति नीरज सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उसे पचास हजार रुपये अर्थदंड देना होगा। वह पुलिस महकमे में सिपाही है। उसने दूसरी महिला के साथ रिश्ते होने के चलते पत्नी के खून से हाथ रंगे थे।
विज्ञापन

मालती की हत्या कर शव को बाथरूम में बंद कर दिया गया था। घर का सामान बिखरा पड़ा था। ऐसा वारदात को लूट का मामला दर्शाने के लिए किया था। एफआईआर नीरज के पिता सुरेंद्र सिंह ने अज्ञात में दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि 23 हजार कैश और जेवरात लूट कर बदमाशों ने मालती की हत्या कर दी। पुलिस जांच कर ही रही थी कि मालती के पिता मोहन सिंह ने चार फरवरी 2014 को नई जानकारी दी। वह अलीगढ़ के इगलास के गांव सहारा खुर्द के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि नीरज के  मैनपुरी की किसी अन्य महिला से संबंध थे। मालती इसका विरोध करती थी। नीरज ने अपने फंड से तीन लाख रुपये भी निकाले थे। इसकी जानकारी मालती को नहीं दी थी। मालती ने हत्या से पूर्व फोन पर अपनी मां को बताया था कि उसकी जान को खतरा है। नीरज उस समय एसपी क्राइम मथुरा के यहां ड्राइवर के पद पर था। उसने बताया था कि घटना के समय वह ड्यूटी पर था। पुलिस जांच में यह बात झूठी पाई गई। इसके बाद गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर नीरज पर मालती की हत्या का दोष सिद्ध हुआ। केस अपर जिला जज देवेश शर्मा की अदालत में चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार को सजा सुनाई।
विज्ञापन


अहम साबित हुई 12 साल के बेटे की गवाही
आगरा। नीरज की दूसरी पत्नी मालती सिंह थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। कोर्ट में नीरज के 12 वर्षीय बेटे अमन ने बयान दिया कि पापा घटना की रात मथुरा से ड्यूटी से मोटरसाइकिल से आए थे और रात में लौट गए। इसके बाद कोर्ट ने नीरज के साथ तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के बयान लिए। उन्होंने बताया कि नीरज ने 27 जनवरी की सुबह उन्हें पांच बजे ही जगा दिया था। कह रहा था, उठो, सुबह हो चुकी है। वह घबराया हुआ था, इससे पूर्व उसने कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया था। इन बयानों से साबित हो गया कि नीरज ने झूठी कहानी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed