फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police

थाने के मुंशी कक्ष से भागे आरोपी दो युवक

Sun, 03 Jan 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 03 Jan 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
police
सदर बाजार में मोबाइल कंपनी एयरटेल के दफ्तर में पांच युवकों ने महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर दी। उन्हें अन्य कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो एक कर्मचारी पर रिवाल्वर तान दी। शोरशराबा होने पर दफ्तर के बाहर भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस युवकों को पकड़कर थाने ले आई। इनमें से दो युवक मुंशी कक्ष से पुलिस की अभिरक्षा से भाग निकले। घटना से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

करकुंज निवासी संजीव कपूर का सदर बाजार में एयरटेल रिलेशनशिप सेंटर है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तकरीबन 5:30 वेगनआर कार से आठ युवक आफिस पर आए। इनमें से तीन बाहर ही खड़े रहे, जबकि बाकी अंदर आ गए। उन्हाेंने महिला कर्मचारियों से मोबाइल पर इंटरनेट नहीं चलने की समस्या बताई। कर्मचारी अभी उनकी बात सुन ही रही थी कि युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। टेबल पर रखा सामान फेेंकने लगे। महिला कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे अभद्रता करने लगे। यह देख सेल्स एग्जीक्यूटिव मनोज और आफिस इंचार्ज विकास गुप्ता पहुंच गए। मनोज ने रोकने का प्रयास तो एक युवक ने उन पर रिवाल्वर तान दी। इससे दफ्तर में अफरातफरी मच गई। शोर होने पर लोगों की भीड़ जुट गए। इस पर युवकों के बाहर खड़े साथी कार छोड़कर भाग निकले। सूचना पर थाना सदर की फोर्स पहुंच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांच युवकों को पकड़कर थाने पर ले आया गया। हरीश ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने सभी आरोपियों को मुंशी कक्ष में बैठा दिया था। तभी तीन युवक मौका पाकर थाने से भागने लगे। कंपनी के कर्मचारियों ने युवकों को थाने से बाहर भागता देखकर शोर मचा दिया। इस पर पुलिस उनके पीछे दौड़ी, लेकिन दो भागने में सफल रहे। एक को पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस ने मुंशी कक्ष को बंद कर दिया। हालांकि एमडी संजीव कपूर ने थाना सदर में दी तहरीर में पांच युवकों के ही नाम लिखे हैं। पुलिस का कहना है कि मलपुरा का प्रवीन, नरीपुरा का अजय चाहर और शहीद नगर के आशीष को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों खेरिया मोड़ का निखिल और मलपुरा का राजवीर हाथ नहीं आया है। उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed