{"_id":"5828c3024f1c1b6729b3c8b8","slug":"police-goli-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को संदिग्ध हालत में गोली लगने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही को संदिग्ध हालत में गोली लगने से हड़कंप

Updated Mon, 14 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे की जांच करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकाबगंज थाना की ईदगाह चौकी पर तैनात सिपाही दिनेश मिश्रा (43) को रविवार की रात चौकी में ही संदिग्ध हालात में गोली लगने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि वह चेकिंग के दौरान पकड़े गए अपराधी से बरामद तमंचा चेक कर रहा था। यह लोडेड था। इसी से चली गोली उसे पेट मेें लगी है। उसे बेहद गंभीर हालत में जीजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
दिनेश मिश्रा मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला है। काफी समय से कालिंदी विहार में परिवार सहित रहता है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात दस बजे सूचना आई थी कि ईदगाह बस स्टैंड पर एक अपराधी शराब पी रहा है। सिपाही दिनेश और प्रेम प्रताप ने वहां पहुंचकर चेकिंग की। पुलिस ने कागारौल के छोटिया गांव के रहने वाले केशव बघेल को पकड़ लिया। उससे तमंचा बरामद हुआ। दोनों सिपाही उसे ईदगाह चौकी ले गए। वहां तमंचे को दिनेश चेक कर रहा था। तभी तमंचे से गोली चल गई जो सिपाही के पेट में जा लगी। यह देख सिपाही प्रेम प्रताप के होश उड़ गए। उसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। घायल दिनेश को जीजी नर्सिग होम लाया गया । उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उधर, पुलिस की इस कहानी में झोल नजर आ रहे हैं। सिपाही को जब यह मालूम था कि तमंचा लोडेड है तो उसने उसकी नाल अपने पेट की ओर क्यों रखी। हालांकि एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि दिनेश को तमंचा चेक करते समय ही गोली लगी है।
चौकी में शोर मच रहा था
आगरा। ईदगाह चौकी के आस पास के लोगों का कहना है कि गोली चलने की आवाज से पहले चौकी में शोर मच रहा था। इसके चलते माना जा रहा है कि वहां झगड़ा हुआ। इसी में गोली चली। हालांकि घायल सिपाही ने भी यही बताया है कि तमंचा चेक करने के दौरान ही गोली चली।