{"_id":"8ba850cd6342d7e252925497e069c8bf","slug":"police-doesnt-write-report-of-gangrape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 05 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर पुलिस ने गैंगरेप के मामले में 40 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित महिला थाने से लेकर डीआईजी दफ्तर में शिकायत कर चुकी है। पुलिस कार्रवाई न होने के कारण आरोपी धमका रहे हैं। हार-थककर महिला ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र फैक्स किया है। सुनवाई नहीं होने पर बच्चों और पति के साथ आत्महत्या की चेतावनी दी है।
टेंपो चालक सदर क्षेत्र में किराये के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। 25 नवंबर 2015 की रात को वह काम पर गया था। रात में घर में पड़ोस के रहने वाले पांच युवक घुस आए। आरोप है कि दो युवक गेट के बाहर खड़े हो गए, जबकि तीन ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। चालक ने घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी। सुनवाई नहीं होने पर डीआईजी से शिकायत की। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। अब आरोपी लगातार धमका रहे हैं। 28 दिसंबर, 2015 को घर लौटते समय आरोपियों ने चालक को रोक लिया और राजीनामा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसे बचाया।