{"_id":"f979ff186e05386fda1fc74c11901a2b","slug":"police-do-not-revealed-anek-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव में फर्जी खुलासा न कर दे पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबाव में फर्जी खुलासा न कर दे पुलिस
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दबाव पड़ने पर सराफ धन कुमार जैन पर हमले का फर्जी खुलासा कर बेकुसूरों जेल भेज दिया था, वैसे ही कहीं अनेक सिंह सिकरवार हत्याकांड में न हो जाए। यह चिंता सिकरवार के परिवार की है। इन लोगों का कहना है कि भले ही वक्त ज्यादा लग जाए, लेकिन असली गुनहगार ही पकड़े जाने चाहिए। वैसे वारदात का तरीका देखकर इन्हें भी यही लगता है कि इसमें किसी न किसी परिचित का ही हाथ है।
मृतक के बड़े बेटे ब्रिजेश सिंह सिकरवार ने बताया कि पापा के पास दो बैग थे। एक में नौ लाख रुपये कैश था। दूसरे में चेक बुक और कई जरूरी कागजात। पापा डायरी भी लिखते थे। इसमें दिन भर की सभी बातें दर्ज करते थे। यह भी साथ में ही थी। हत्यारे दोनों बैग ले गए हैं। सही खुलासा तो तभी माना जाएगा जब पुलिस कैश के साथ दोनों बैग भी बरामद करे।
इसके अलावा उनका मोबाइल फोन लूटा गया है। यह भी हत्यारों से बरामद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि पापा किसी अजनबी के लिए गाड़ी का गेट नहीं खोलते। गाड़ी में कैश होने के चलते किसी अजनबी को लिफ्ट देने का तो सवाल ही नहीं था।
विज्ञापन
इन्हें बरामद करे पुलिस
- एक बैग, जिसमें नौ लाख कैश रखा था।
- दूसरो बैग, जिसमें चेकबुक और कागजात थे।
- डायरी जिसे कैप्टन रोज लिखते थे।
- अनेक सिंह का मोबाइल फोन
हेयर मैचिंग तुरंत कराई जाए
सिकरवार के परिवार के लोगों का कहना है कि कातिल के कई बाल गाड़ी में मिले हैं। इन्हें फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बरामद किया है। जैसे ही कातिल पकड़ा जाए, उसके बाल का सैंपल लेकर मैचिंग कराई जाए। इसके बाद डीएनए परीक्षण भी कराया जाए।