फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested three smugglers with banned meat in kasganj

कासगंज: तस्करी के लिए ऑटो ले जा रहे थे प्रतिबंधित मांस, पुलिस ने दबोचे तीन तस्कर

Thu, 03 Oct 2019 05:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Oct 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
police arrested three smugglers with banned meat in kasganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कस्बा पटियाली के अलीगंज तिराहे से चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। यह मांस तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तस्करों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पटियाली कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार गुरुवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। अलीगंज तिराहे पर उन्होंने चेकिंग के लिए एक ऑटो रोका। ऑटो में दो प्लास्टिक की कट्टियों में लगभग 80 किलो प्रतिबंधित मांस था। जो भरगैन से तस्करी के लिए फर्रुखाबाद की ओर ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने फर्रुखाबाद निवासी असलम पुत्र इकबाल, भरगैन निवासी इमरान पुत्र नफीस और इकरार पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है प्रतिबंधित मांस

प्रतिबंधित मासं की तस्करी का यह कोई पहला प्रकरण नहीं है। पिछले माह सहावर पुलिस ने रेलवे रोड से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा 35 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। इससे पहले पटियाली में कई बार प्रतिबंधित मांस बरामद किया जा चुका है। 

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मांस बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्करों ने पहले तो भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed