{"_id":"5820c99b4f1c1b8553b383cc","slug":"police-are-now-calling-on-dog-bites","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कुत्ते के काटने पर भी बुला सकते हैं पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब कुत्ते के काटने पर भी बुला सकते हैं पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी-100 के लिए 400 पेज की गाइड लाइन जारी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ मर्ज की एक दवा बनने जा रही है पुलिस की यूपी - 100 सेवा। अगर आपको कुत्ता काटे तो भी आप 100 नंबर मिला सकते हैं। पुलिस न केवल आपकी मदद के लिए आएगी बल्कि उस कुत्ते को पकड़वाने का इंतजाम भी खुद ही करेगी। इस स्कीम में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों के लिए 400 पेज की गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
किसी को कुत्ता काटे या बंदर या फिर कोई सांप, तेंदुआ, लकड़बग्घा जैसा कोई जंगली जानवर आ जाए तो सूचना मिलते ही यूपी - 100 की टीम को पहुंचना होगा। इसी तरह कहीं आग लगने या बिजली गिरने पर भी पुलिस को बुलाया जा सकता है। अभी तक ऐसी सूचना आने पर पुलिस यह कहकर टाल देती थी कि यह पुलिस का काम नहीं है।
यूपी - 100 के लिए जारी की गई स्टेंडर्ड ऑपरेटिव प्रोसिजर ( एसओपी ) में स्पष्ट किया गया है कि सूचना मिलने पर पुलिस को किन-किन परिस्थतियों में तुरंत पहुंचना है। हर एसओपी में यह भी बताया गया है कि किस तरह की सूचना पर किस-किस महकमे और अधिकारी से संपर्क करना है। जैसे अगर कहीं आवारा कुत्ता परेशान कर रहा है तो नगर निगम को बताना है। कहीं जंगली जानवर आबादी में आ गया है तो वन विभाग को सूचना देनी है। यूपी 100 की गाड़ियों में फर्स्ट एड किट भी रहेगी। अगर मौके पर कोई घायल मिलता है तो उसे प्राथमिक उपचार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त पुलिसकर्मियों के लिए भी गाइड लाइन जारी की गई है। गाड़ी को शराब या भांग के ठेके के आसपास खड़ी नहीं करना है। पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत है कि वे ड्यूटी पर अपने निजी मोबाइल फोन से कोई वीडियो रिकार्डिंग नहीं करेंगे।
19 नवंबर से हो सकती है शुरुआत
आगरा। यूपी 100 की सेवा आगरा में 19 नवंबर से शुरू हो सकती है। शासन से इसके संकेत मिले हैं। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। अब फाइनल राउंड का प्रशिक्षण चल रहा है। बोलेरो और इनोवा पुलिस को दिए जा चुके हैं। बाइक आना शेष हैं।