{"_id":"57cb2b054f1c1b660b2ccce0","slug":"police-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आफिस पर सिपाही से खींचतान, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी आफिस पर सिपाही से खींचतान, हंगामा

Updated Sun, 04 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी आफिस पर सिपाही से खींचतान, हंगामा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी आफिस में थाना शाहगंज के पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई करने की शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाओं ने हंगामा कर दिया। यहां एक सिपाही को पकड़ लिया। वह उनसे छूटकर भागा तो महिलाओं ने खींचतान कर दी। कलेक्ट्रेट के बाहर जाकर उसे पकड़ लिया। इससे एमजी रोड पर जाम लग गया। बाद में नाई की मंडी पुलिस ने सिपाही को महिलाओं से छुड़ाया। पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है।
लाल डिग्गी, शाहगंज निवासी बीना पत्नी राजा ने बताया कि पड़ोस के एक युवक से उसका विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को युवक ने गालीगलौज और उनकी पिटाई कर दी थी। जानकारी पर चीता मोबाइल के सिपाही आए। आरोप है कि सिपाही ने आरोपी युवक को नहीं पकड़ा। इस पर आरोपियों ने बीना के घर पर हमला बोल दिया। उसे और उसकी बहन को पीटा। बाद में पुलिस आई लेकिन आरोपियों को पकड़ने के बजाए उल्टा बीना और उसके परिवार को ही पीटकर चली गई।
शनिवार सुबह 11:30 बजे बीना एसएसपी आफिस पहुंची। यहां पर शाहगंज थाने का सिपाही भी मिल गया। उसे देखकर महिलाएं भड़क गईं। इसके बाद उसको पकड़ लिया। सिपाही बचकर कलेक्ट्रेट के बाहर आया तो महिलाएं भी पहुंच गईं। उसके साथ खींचतान करने लगीं। इस दौरान एमजी रोड पर जाम लग गया। बाद में नाई की मंडी पुलिस ने पहुंचकर सिपाही को अलग किया। बीना ने एक शिकायती पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, एसओ शाहगंज थाना ने बताया कि महिलाओं के बीच मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा पिटाई का आरोप गलत है।