{"_id":"1b28b44b8ceafa5249537c194c4ac859","slug":"plunder-of-gold-bronze-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट हुई सोने की, बरामद किया पीतल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट हुई सोने की, बरामद किया पीतल
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 22 Oct 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाश हमसे लूटकर ले गए सोना और पुलिस बरामदगी में दिखा रही है पीतल। फिर हम पुलिस की कहानी को सही कैसे मान लें, हम इस खुलासे से जरा भी संतुष्ट नहीं हैं। हमें मालूम है कि पुलिस रस्सी का सांप और सांप की रस्सी बनाती है, हमारे केस में भी यही किया जा रहा है... यह कहना है सराफ गोविंद प्रसाद का।
उन्होंने लूटकांड के खुलासे को एक तरह से फर्जी करार दे दिया है। उनका कहना है कि पुलिस असली गिरोह तक पहुंच ही नहीं पाई है। बदमाशों ने 18 अक्तूबर की रात 8:30 बजे शाहगंज थाना के पास लक्ष्मी नारायण गोविंद प्रसाद अग्रवाल ज्वेलर्स के कर्मचारी रिंकू उर्फ नरेंद्र को गोली मारकर सोने और कैश से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने बुधवार को वारदात के खुलासे का दावा किया। बताया गया कि टूंडला में दो बदमाश पकड़े गए हैं।
उनसे रिंकू उर्फ नरेंद्र से लूटे गए सोने में से 100-100 ग्राम बरामद किया है। उनके साथी फरार हैं। बरामद सोने और गिरफ्तार बदमाशों की पहचान के लिए फर्म के मालिक सराफ गोविंद प्रसाद गुप्ता को भी बुलाया गया। सराफ ने बताया कि बरामद दिखाया गया सोना देखकर उन्हें शक हुआ। यह पीतल लग रहा था। इसे परखा, तो पीतल ही था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार शाम जब काबीना मंत्री अरिदमन सिंह उनसे मिलने आए, तो यह बात उन्हें भी बताई गई। वह अपने जेवरात पर फर्म की मोहर लगाते हैं। बरामद सोने पर मोहर नहीं थी। इसके अलावा उन्हें इस कारोबार का 50 साल का तजुर्बा है। आंख बंद करके भी सोने और पीतल का फर्क बता सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से घटना का सही खुलासा करने के लिए कहा है।
पुलिस का दावा - सही किया है खुलासा
फीरोजाबाद/आगरा। पुलिस अफसरों का दावा है कि केस एकदम सही खोला गया है। फरार बदमाशों के पकड़े जाने पर बाकी सोना भी बरामद कर लिया जाएगा। फीरोजाबाद के एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि टूंडला पुलिस ने एनआर कालेज ग्राउंड से अजय उर्फ अज्जू जोगी निवासी कृष्णाबाग अवधपुरी थाना जगदीशपुरा, संदीप उर्फ संजीव लोधी निवासी दहतोरा थाना सिकंदरा आगरा को पकड़ा है।
उन्होंने 18 अक्तूबर की शाम को आगरा शाहगंज थाना क्षेत्र में रिंकू उर्फ नरेंद्र कुमार कुशवाहा पुत्र रामकिशन निवासी भोगीपुरा चौराहा को गोली मारकर आधा किलो सोने के आभूषण और हजारों की नगदी लूटी थी। वारदात के दौरान दीपक उर्फ दीपू ठाकुर निवासी आनंद नगर थाना टूंडला और अनवर निवासी नैनाना जाट थाना सदर आगरा भी उनके साथ था। स्वर्णकार के नौकर को गोली दीपक उर्फ दीपू ने मारी थी और उसने ही थैला लूटा था। अनवर बाइक चला रहा था। वारदात को अंजाम देने के लिए संदीप और अजय ने रैकी की थी।
लूटे गए सोने के आभूषणों को बदमाशों ने आपस में बांट लिया था। संदीप और अजय सोने के आभूषणों को टूंडला क्षेत्र स्थित स्वर्णकार के यहां बेचने के लिए आए थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को डीआईजी लक्ष्मी सिंह की ओर से दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
यह माल हुआ बरामद
एक बाइक जो 17 सितंबर को एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र से लूटी गई।
स्वर्णकार से लूटे गए सोने में से 100 ग्राम सोने के आभूषण
35 ग्राम सोने के जेवर जो 15 अक्तूबर को टूंडला के शिवनगर से चोरी किए
315 बोर का तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए है।