{"_id":"c60e95bfd492198848538a622a0e3c8f","slug":"patheaw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही समुदाय के दो गुटों में चले ईंट-पत्थर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही समुदाय के दो गुटों में चले ईंट-पत्थर
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही समुदाय के दो पक्षों में 10 लाख की चौथ मांगने को लेकर विवाद हो गया। दोनों और से जमकर ईंट-पत्थर और बोतलें फिंकीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है।
कस्बा में चौधरी अस्पताल के समीप हाजी जफर और हाजी मल्लू रहते हैं। हाजी जफर के परिवार का आरोप है कि भोला के फोन पर धमकी दी जा रही थी कि दस लाख रुपये दो बरना तुम्हारे बेटे को उठा लेंगे। भोला ने आवाज पहचानने के बाद भूसा, इरफान, सोनू के नाम चौकी पर तहरीर दी। पुलिस ने तीन दिन पूर्व अल्ताफ और अमील को शांति भंग में बंद कर दिया था। शुक्रवार को छूटकर आने के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों ओर से जमकर ईट-पत्थर और बोतल फिंकाई हुई। सूचना पर अछनेरा सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्ष के नौ लोग इलियास पुत्र इसाक, मोंटू पुत्र नजर, आरिफ पुत्र शब्बीर, सुफीयान पुत्र राजू, गुलफान पुत्र हाजी जफर, नजर पुत्र रजुआ और दूसरे पक्ष के हाजी मल्लू पुत्र समसुदीन, मुस्तफा पुत्र मल्लू, बबलू पुत्र अकील को हिरासत में ले लिया। कस्बे में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।