फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panic attacks are threatening to seven hours Tajnagri

धमाकों की धमकी से सात घंटे दहशत में रही ताजनगरी

Tue, 09 Feb 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 09 Feb 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Panic attacks are threatening to seven hours Tajnagri
26/11 के मास्टरमाइंड और देश के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के नाम से मिले स्कूलों में बम धमाके करने की धमकी भरे खत से सोमवार को ताजनगरी सुबह सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक दहशत के साये में रही। हिंदी में लिखे खत में मुंबई और पठानकोट की तरह बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। इसे बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ताजमहल, आगरा फोर्ट और सभी प्रमुख स्कूल-कॉलेजों में सघन तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार और बुधवार को भी चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

खत सुबह करीब पौने सात बजे बजे देवरी रोड स्थित सेंट क्वीन मेरी स्कूल के प्रबंधक राजीव मेहरा की बेटी रिया को घर के गेट पर मिला। इसमें नीचे की तरफ पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद का नाम है। आखिर में कुछ शब्द उर्दू में लिखे हैं। इसके पीछे स्कूलों के नाम के साथ बम ब्लास्ट की तारीख और समय लिखा है। मेहरा की सूचना पर बम डिस्पोजल स्कवैड (बीडीएस) की टीम स्निफर डॉग डॉली के साथ सबसे पहले ताजमहल पहुंची। फिर आगरा फोर्ट में चेकिंग कराई गई। इसके बाद देवरी रोड पर सेंट क्वीन स्कूल की पांच बिल्डिंगों, राजपुर चुंगी पर राज राजेश्वर मंदिर, मधुनगर चौक पर पंचशील इंटर और डिग्री कॉलेज, सदर में सेंट जोर्जेज इंटर कॉलेज, हरी पर्वत पर क्वीन विक्टोरिया स्कूल और इंटर कॉलेज और सैंया में सेंट क्वीन मेरी स्कूल में चेकिंग कराई गई। कहीं बम नहीं मिला।
विज्ञापन

चेकिंग में एंटी टेरेरिस्ट स्कवैड (एटीएस) और स्पेशल वेपन्स एंड टेक्टिस (स्वाट) के दस्ते भी शामिल रहे। इंटेलिजेंस ब्यूरो ( आईबी) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के अधिकारी खत की पड़ताल में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही यह खत किसी की खुराफात हो, लेकिन इसे गंभीरता से लेकर चेकिंग कराई गई है। खुराफाती की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं। चेकिंग जारी रहेगी।
 - डा. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed