फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pani ke liye hattya

दो रुपये के पानी के पाउच के लिए हत्या

Thu, 09 Feb 2017 12:35 AM IST
दो रुपये के पानी के पाउच के लिए हत्या
दो रुपये के पानी के पाउच के लिए हत्या Updated Thu, 09 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
pani ke liye hattya
दो रुपये के पानी के पाउच के लिए हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट चौराहा पर मंगलवार रात को दो रुपये के पानी के पाउच नहीं देने पर कार सवार तीन युवकों ने खोखा संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने कार जब्त कर ली। दो आरोपी पकड़े गए, जबकि एक भाग गया। बेटे ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

प्रेम नगर, जगदीशपुरा निवासी दिव्यांग सियाराम (60) मारुति एस्टेट चौराहा पर चाय का खोखा चलाते थे। चौराहे पर निर्माणाधीन होटल की चौकीदार भी करते थे। घरवालों ने बताया कि रात डेढ़ बजे सियाराम खोखे के बाहर सो रहे थे। तभी कार से आए तीन युवकों ने शराब पीने के लिए पानी के पाउच मांगे। सियाराम ने खोखा बंद होने की बात कही। युवकों ने गालीगलौज कर दी। कुछ देर बाद शराब पीने के बाद लौटे और सियाराम पर सरियों से हमला कर दिया। पास में सो रहा सियाराम का बेटा बंटू बचाने आया तो उसकी पिटाई कर दी। सियाराम के गिरते ही युवक भागने लगे। चीखपुकार सुनकर लोगों ने घेराबंदी की। सूचना पर आई पुलिस ने पीछा करके दो हमलावर असद (तिलक बाजार, कोतवाली) और सुहेल (पन्नी वाली गली, कोतवाली) को पकड़ लिया। वहीं लोग घायल सियाराम को एसएन इमरजेंसी ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी शादी से लौट रहे थे। पानी के दो पाउच लेने के बाद रुपये नहीं दिए थे। सियाराम ने दो रुपये मांगे थे। इसको लेकर विवाद हुआ। 
विज्ञापन


...तो पुलिस के सामने हुई हत्या 
सियाराम के साले मुगदम का आरोप है कि हमले के वक्त चौराहे पर दो पुलिस कर्मी खड़े थे। झगड़ा होने पर वह काफी देर से आए। इसके बाद भी युवकों को नहीं रोक सके। पुलिस के सामने ही हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed