फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Other community youth Fraudulently married, fur

दूसरे समुदाय के युवक ने धोखे से की शादी, बखेड़ा

Fri, 03 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 03 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Other community youth Fraudulently married, fur
file photo - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की युवती प्यार में धोखे का शिकार हो गई। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाया और मंदिर में शादी की। गुपचुप तरीके से युवक ने दूसरी शादी भी कर ली। दूसरी पत्नी को घर लाने पर मामला खुला। शुक्रवार को परिवारीजन आए और युवती व उसकी बेटियों को मारपीट कर गाड़ी में खींचकर ले जाने लगे। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर सभी भाग गए। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारियों ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए थाना न्यू आगरा पर हंगामा किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ की युवती सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक हास्पिटल में नर्स है। चार साल पहले उसकी मुलाकात हास्पिटल में ही कंपाउंडर का कार्य करने वाले एटा के निधौली कलां के युवक से हुई थी। दोनों में प्यार हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे मंदिर में शादी की थी। वह न्यू आगरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। चार माह पहले युवक ने फिरोजाबाद में दूसरी शादी कर ली। गुरुवार को दूसरी पत्नी को घर लाने पर मामले का खुलासा हुआ। शुक्रवार सुबह नौ बजे उसके घरवाले आ गए। इस पर नर्स को पता चला कि उसका पति दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। हंगामे पर युवक की दूसरी पत्नी के घरवाले नर्स और उसकी बेटी को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। शोरशराबा सुन मकान मालिक सहित अन्य लोग आए तो सभी भाग खड़े हुए। सूचना पर विहिप के सुनील पाराशर, राकेश त्यागी, अभिषेक शर्मा सहित अन्य लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। सुनील पाराशर का कहना है कि युवती लव जेहाद का शिकार हुई है। कड़ी कार्रवाई की मांग की। युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और दूसरी शादी करने का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। युवती के घरवालों के बारे में पता किया जा रहा है। युवती पहले से शादीशुदा है। बच्चे पहले पति के हैं।
विज्ञापन



तनाव में युवती ने लगाया इंजेक्शन, बिगड़ी हालत  
मकान मालिक ने बताया कि युवती के साथ उसकी तीन साल की बेटी और बहन की पांच साल की बेटी रहती है। दोपहर तीन बजे युवती ने एक इंजेक्शन लगा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेटियों ने शोर मचाने पर पहुूंचे लोग उसे डाक्टर के पास ले आए। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। युवती ने बताया कि तनाव दूर करने के लिए उसने इंजेक्शन लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed