{"_id":"57e7668333343ba76f8debfc5322d660","slug":"opration-of-activa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने किया एक्टिवा स्कूटर का ‘ऑपरेशन’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने किया एक्टिवा स्कूटर का ‘ऑपरेशन’
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
Updated Mon, 13 Jul 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय प्लेस वाहन चोरों के लिए सबसे मुफीद बनता जा रहा है। वाहनों की चोरी हीं नहीं, अब उनके पार्ट्स भी चोरी किए जाने लगे हैं। रविवार को ऐसा ही मामला सामने आया है। एक एक्टिवा स्कूटर के पार्ट्स चोरी हो गए। एक पहिया भी बदल दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
शमसाबाद के बड़ोबरा खुर्द निवासी सतीश धाकरे संजय प्लेस स्थित प्राइवेट कंपनी में कैशियर हैं। कंपनी का ऑफिस पेट्रोल पंप के सामने है। रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे ड्यूटी पर आने पर एक्टिवा स्कूटर को पार्किंग में खड़ा कर दिया। दोपहर दो बजे स्कूटर से जाने के लिए आए तो वह नहीं मिला। चोरी के अंदेशे पर कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसपास तलाश करने पर एक एक्टिवा पीएफ ऑफिस के पास खड़ी मिली। उन्होंने नंबर देखा तो एक्टिवा उनकी ही निकली। मगर, उसमें से कई पार्ट्स गायब थे। चोरों ने मिरर, बैटरी सहित आधा दर्जन एसेसरीज निकाल ली। आगे का पहिया भी बदल डाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर दी है।