फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one and half year old girl kidnapped outside agra railway station

रेलवे स्टेशन के बाहर से डेढ़ वर्षीय बच्ची का अपहरण, फुटपाथ पर मां के साथ सो रही थी मासूम

Tue, 11 Jun 2019 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
one and half year old girl kidnapped outside agra railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर अपनी मां के साथ सो रही डेढ़ साल की बच्ची का रविवार रात को अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की है। बच्ची की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

 
मूलरूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी बाबूलाल कई साल से परिवार के साथ कैंट स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर रह रहा है। उसकी तीन बेटियां और पत्नी माला है। बाबूलाल दो बेटियों को लेकर कागारौल के गांव में मजदूरी के लिए गया था। 
विज्ञापन


रविवार रात को माला डेढ़ साल की बेटी सुमन के साथ सो रही थी। रात तकरीबन 11 बजे उसकी आंख खुली। उसे बेटी सुमन नहीं मिली। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी तलाश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक हिरासत में

फुटपाथ पर ही बाबूलाल के रिश्ते का युवक शेर सिंह भी रहता है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने आखिरी बार बच्ची को शेरा के साथ जाते हुए देखा था। वो शराब के नशे में था। 

थाना प्रभारी निरीक्षक सदर ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। मगर, बच्ची को लेकर जाता कोई नजर नहीं आ रहा है। 

कागारौल भी एक टीम गई थी। मगर, कागारौल में पिता अपनी दो बेटियों के साथ ही था। मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची के साथ अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed