फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man murdered in etah

एटा: बुजुर्ग की हत्या कर जंगल में फेंका शव, पहचान मिटाने का चेहरा कुचला, दामाद पर आरोप

Mon, 23 Nov 2020 05:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
old man murdered in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले के सकीट थाना के गांव मुबारकपुर सराय के नजदीक सोमवार को बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका चेहरा कुचला हुआ था। बुजुर्ग की तलाश कर रहे परिजन वारदात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने दामाद पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
जिला इटावा, थाना ऊसरहार क्षेत्र के गांव भडरपुरा निवासी सोने खां (60) पुत्र जाहर खां की रविवार रात हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया। मृतक के पुत्र जफरूद्दीन ने पिता की हत्या करने का आरोप बहनोई जमील पुत्र कलक्टर खां निवासी मुबाकरपुर सराय (सरैया) पर लगाया है। उसने बताया कि पिता मां खन्नो बेगम को टीबी की दवा दिलाने के लिए एटा गए थे। यहां से बहनाई के गांव मुबारकपुर गए और मां को यहां छोड़ दिया था। 
विज्ञापन



इस दौरान बहनोई जमील पिता को लेकर पड़ोसी गांव नगला गंगी निवासी इरफान उर्फ पप्पू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कार से गए। आरोप है कि रास्ते में बहनोई ने पिता को गांव के बाहर कार से उतार लिया और कुछ देर में आने के लिए कहा। जब देर शाम शादी समारोह में पिता नहीं दिखाई दिए तो बहनोई के नंबर पर कॉल किया, बहनोई ने पिता के साथ होने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दामाद गिरफ्तार

इसके बाद परिजनों ने सोने खां की तलाश की और सोमवार की सुबह उनका चेहरा कुचला हुआ शव सराय मोड़ के पास पड़ा मिला। बेटे का आरोप है कि बहन को बहनोई परेशान करते थे, इसी बात को लेकर दो वर्ष पूर्व कहासुनी हुई थी। इसका बदला बहनोई ने पिता की हत्या करके लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना सकीट के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम ने बताया कि सराय मोड़ के पास जंगल से बुजुर्ग का सोमवार को शव बरामद हुआ। तहरीर के आधार पर मुकदमा नामजद दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed