{"_id":"74e8120fae6271633bdf266a312ff47a","slug":"officer-shot-dead-in-baah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुधन प्रसार अधिकारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुधन प्रसार अधिकारी की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो बाह (आगरा)
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदरौली में रविवार की रात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर पशुधन प्रसार अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। शोरशराबा होते ही बस्ती के लोगों में जगार हो गई। यह देख बदमाश भाग निकले। एसएसपी ने मौके पर पहुंच छानबीन की और वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित की हैं।
भदरौली निवासी बृजमोहन तिवारी (30) पिछले तीन साल से पिढ़ौरा गांव में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात थे। वे अपनी मां और पत्नी के साथ रहते थे। एक फरवरी को उनकी मां और पत्नी पैतृक घर इटावा चले गए। शनिवार रात बृजमोहन घर में ही अकेले थे। इस दौरान घर के दरवाजे के जंगले को तोड़कर बदमाशों ने डंडी के सहारे अंदर की कुंडी खोली और लूट की कोशिश की। बृजमोहन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन पड़ोसी भीमसेन ने शोर मचाया तो बस्ती के लोग पहुुंच गए। उन्हें देख बदमाश अलग-अलग रास्तों से भाग गए। बस्ती के लोगों ने बदमाशों की संख्या चार बताई है। बाद में घायल बृजमोहन को उपचार के लिए बस्ती के लोग ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने वारदात के खुलासे के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।