फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   officer in tension about panchayat election

बवाल की आशंका से टेंशन में अधिकारी

Wed, 14 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 14 Oct 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
officer in tension about panchayat election
पंचायत चुनाव के पहले चरण में भले ही बवाल कम हुआ हो, लेकिन अफसरों को
विज्ञापन
टेंशन ज्यादा हो गई है। दरअसल, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में संवेदनशील गांवों की संख्या ज्यादा है। बवाल की आशंका भी पहले से ज्यादा है। पुलिस का प्लान खतरा देखकर ही बनाया जा रहा है। सबसे ज्यादा जोर इस पर है कि छोटी सी घटना को भी बड़ी गंभीरता से लिया जाए ताकि बवाल बढ़ने न    पाए।
पहले चरण में एत्मादपुर और बरहन में बवाल की छिटपुट घटनाएं हुई थीं। दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के मतदान में बवाल की ज्यादा संभावना है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी टेंशन में हैं। छुटपुट घटनाओं की सूचना पर भी तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे चरण का मतदान 15 अक्तूबर को होगा। इसमें सैंया, जगनेर, खेरागढ़ और अकोला ब्लाक हैं।
जानकारी के मुताबिक, अकोला ब्लाक के कई बूथ संवेदनशील है। यहां पर दो जाति विशेष के लोगों का प्रभाव है। इस कारण जातीय संघर्ष की आशंका है। इसके बाद खेरागढ़ और सैंया का नंबर आता है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मंगलवार को ब्रीफिंग में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतदान वाले दिन सुबह से ही बूथों पर भ्रमणशील रहेंगे। जिन बूथों पर विवाद की आशंका होगी, उसका निर्धारण दोपहर 12 बजे तक करना होगा। इसके बाद जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट इन बूथों पर खुद मौजूद रहेंगे। आपात स्थिति में अधिकारी तुरंत अतिरिक्त फोर्स की मांग करेंगे। इसके बाद रिजर्व बल को वहां पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--। अकोला ब्लॉक के कई गांवों के बूथ पर जातीय संघर्ष का खतरा
--। खैरागढ़ के कई बूथों पर दबंगों के कब्जा करने की आशंका
--। सैंया में भी कई बूथ अतिसंवेदनशील हैं, रहना होगा अलर्ट
:: 12 बजे तक देनी होगी रिपोर्ट
एसएसपी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वोटिंग वाले दिन 15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे तक यह तय कर लिया जाए कि यहां ज्यादा फोर्स की जरूरत है और कहां कम? जहां सुबह थोड़ा सा भी हंगामा हो, वहां की सुरक्षा पर फोकस किया जाए।
:: निजी वाहनों का प्रयोग न करें
चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निजी वाहनों से न चलें। चुनाव ड्युूटी पर वही गाड़ी इस्तेमाल की जाए तो उन्हें इसके लिए मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed