{"_id":"5a6764564f1c1b90268b607b","slug":"ntpc-plant-guard-murdered-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NTPC प्लांट में चौकीदार की सिर फोड़कर हत्या, परिवारीजनों का हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NTPC प्लांट में चौकीदार की सिर फोड़कर हत्या, परिवारीजनों का हंगामा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला शमसाबाद/कुर्राचित्तरपुर (आगरा)
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजगंज के शमसाबाद रोड पर नौफरी स्थित एनटीपीसी प्लांट में सोमवार की रात चौकीदार विश्नू (26) की सिर फोड़कर हत्या कर दी गई। उसका सिर लोहे की रॉड से फोड़ा गया। यह मौके पर ही पड़ी मिली।
वारदात का पता मंगलवार सुबह दूसरे चौकीदार के आने पर चला। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु पूर्व चोट आई है। इससे भी हत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी।
उधर वारदात का पता चलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए। उस समय पुलिस का कहना था कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। इससे लोगों को पुलिस की नीयत पर शक हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने हंगामा कर दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने शव को आगरा शमसाबाद रोड पर रखकर जाम लगा दिया। वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

Trending Videos
विश्नू (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने परिवारीजनों को समझाया कि वे जो लिखकर देंगे, उसी पर केस दर्ज कर लिया जाएगा। फतेहाबाद विधायक जितेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक डा. राजेन्द्र सिंह भी पहुंच गए।
सीओ सदर उदयराज सिंह ने आश्वासन दिया कि कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उधर एनटीपीसी के अधिकारियों ने कहा कि उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लगभग दो घंटे बाद जाम खोला गया।