{"_id":"0049b1e9b172295c4921bfd4a2faff19","slug":"not-stop-crime-bjp-will-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नहीं रुके तो सड़क पर उतरेगी भाजपा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध नहीं रुके तो सड़क पर उतरेगी भाजपा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लूट, हत्या और अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। व्यापारी घरों से निकलने में भी डरने लगे हैं। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा के लिए परेशान हैं। अगर, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगता है तो भाजपा जल्द सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। गुरुवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की।
भाजपा का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12:30 बजे डीआईजी लक्ष्मी सिंह से मिलने पहुंचा। महानगर अध्यक्ष नागेंद्र दुबे गामा ने कहा कि लोगोें में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास खत्म होने लगा है। भाजपा मांग करती है कि कारोबारी अनेक सिंह सिकरवार की हत्या और लूट, कमला नगर के छात्र बिट्टू के अपहरण की घटना और संजय वर्मा हत्याकांड की जांच कर खुलासा किया जाना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में अजय जैसवाल, अवधेश रावत, मंजू गुप्ता, राघवेंद्र मुद्गल, दीपक खरे, विकास शल्य, डा. भगवान दास, विनोद अग्रवाल, केशव देव, सुमित उपाध्याय, बांके बिहारी अग्रवाल, बॉबी वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक राना ने एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से मुलाकात की। घटनाओं के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। इस दौरान रामप्रताप सिंह चौहान, संजय चौहान, पूर्व विधायक अमर सिंह परमार, पूर्व मंत्री डा. रामबाबू हरित, रामकुमार शर्मा, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।