{"_id":"59b3b2c54f1c1be67f8b5556","slug":"new-born-baby-theft-from-lady-loyal-hospital-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल से बच्ची चोरी, ऐसे छिपाकर भागी लुटेरन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला महिला अस्पताल से बच्ची चोरी, ऐसे छिपाकर भागी लुटेरन
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
लुटेरन महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल (जिला महिला अस्पताल) से शनिवार को सुबह एक महिला नवजात बच्ची को लेकर भाग गई। बच्ची की मां अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। लुटेरन महिला की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बताया गया है कि इटावा के भरथना निवासी शारदा को उनके परिवारीजन शुक्रवार को आगरा के जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें यहां भर्ती कर लिया गया। रात में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब शारदा के परिवारीजन नाश्ता आदि के लिए चले गए। तभी एक महिला आई और शारदा से उसके बच्चे के बारे में पूछने लगी। शारदा का कहना है कि महिला ने उससे पूछा कि ये लड़का है या लड़की। जब शारदा ने कहा कि ये लड़की है तो महिला चुपचाप उठाकर उसे ले गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों का कहना है कि दवाईयां खाने के कारण शारदा अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। अस्पताल से बच्चा लेकर भागती महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।

अस्पताल से निकल कर किया ऑटो
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को खोज रही पुलिस को लोगों ने बताया कि अस्पताल से निकलने के बाद महिला ने आराम से ऑटो भी किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरी महिला आगरा में गुदड़ी मंसूर खां जाने की कह रही थी।