फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neha's iPad sellers looking to CBI

नेहा का आईपैड बेचने वाले की सीबीआई को तलाश

Wed, 07 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 07 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Neha's iPad sellers looking to CBI
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की शोध छात्रा नेहा शर्मा हत्याकांड के मामले में शाह मार्केट के दुकानदार से आईपैड बरामद करने के बाद सीबीआई को अहम जानकारी हाथ लगी है। टीम को आईपैड बेचने वाले व्यक्ति का नाम मिल गया है। अब उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, नेहा की 15 मार्च 2013 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही उसका आईपैड गायब था। सीबीआई मालूम करना चाहती है कि इसे मुख्य हत्यारोपी उदय स्वरूप और उसके सहयोगी लैब असिस्टेंट यशवीर सिंह संधू में से किसी ने चोरी किया या फिर किसी और ने। इसके बाद इसे बेच दिया गया, लेकिन तब से अब तक इस्तेमाल नहीं किया गया। सीबीआई आईपैड के इस्तेमाल होने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही इसे प्रयोग किया गया, जांच एजेंसी को सुराग मिल गया। शाह मार्केट से दो दुकानदार हिरासत में लिए गए। केस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि एक  दुकानदार ने अपना रजिस्टर सीबीआई को दिखाया। इसमें आईपैड बेचने वाले व्यक्ति का नाम, फोन नंबर के साथ आईडी भी मिल गई। टीम रजिस्टर को जब्त करके अपने साथ ले गई। हालांकि, इसके बाद सोमवार रात को दोनों दुकानदार छोड़ दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed