{"_id":"e248a0eb2a72945f2d4705296182a0f3","slug":"namner-chauraha-repe-stutent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामनेर चौराहे से अपहरण कर डिग्री छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामनेर चौराहे से अपहरण कर डिग्री छात्रा से गैंगरेप
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Jul 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामनेर चौराहे से डिग्री कालेज की छात्रा का अपहरण कर विभव नगर के एक फ्लैट में उसके साथ चार युवकाें ने सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान उसकी अश्लील सीडी भी बनाई। मुंह खोलने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। सहमी छात्रा ने दो दिन बाद घरवालों को जानकारी दी तो वे सदर थाने गए। यहां सुनवाई न होने पर डीआईजी से शिकायत की। उनकी फटकार के बाद हरकत में आई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों में दो को गिरफ्तार किया।
शाहगंज निवासी 17 वर्षीय युवती शहर के एक कालेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि नगला बांसे सदर का अरुण, नगला फकीरचंद का आशीष उसके साथ पढ़ते हैं। दोनों उससे जबरन दोस्ती पर अमादा थे लेकिन उसने दूरी बनाए रखी। 28 जून को पूर्वाह्न 11 बजे वह घर से नामनेर चौराहे पर आई थी। तभी अरुण और आशीष वहां कार से आए और उसे जबरन भीतर खींच लिया। एक बाइक पर दो साथी भी कार के साथ चल रहे थे। कार में उसे तमंचा से डराकर चुप करा दिया गया और जबरन कोल्डड्रिंक पिलाई गई। इसमें नशा मिला होने से वह बेहोश हो गई।
कई घंटे बाद होश आया तो उसने खुद को विभव नगर के एक फ्लैट में पाया। उसके साथ चारों युवकों ने रेप किया था। युवकों ने धमकाया कि उन्होंने उसकी फिल्म भी बनाई है अगर किसी को बताया तो सीडी सार्वजनिक कर देंगे। दो दिन बाद वह मुंह खोलने का साहस जुटा सकी और मां को जानकारी दी। इसके बाद मामला डीआईजी तक पहुंचा। डीआईजी ने सीओ सदर को खुद मौके पर जाकर जांच करने और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बंधक बनाने और दुराचार, धमकाने का मुकदमा दर्ज करके अरुण और आशीष को गिरफ्तार कर लिया।