फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of police officer's wife in agra

आगरा में दिनदहाड़े दरोगा की पत्नी की हत्या, घर में मिला शव, इलाके में सनसनी

Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder of police officer's wife in agra
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
कालिंदी विहार स्थित ग्रीन पैलेस (बसेरा कालोनी) में शुक्रवार दोपहर को फिरोजाबाद के एका थाने में तैनात दरोगा लक्ष्मी राज चौधरी की पत्नी कुसल देवी (54) की हत्या कर लूटपाट की गई। कुसल देवी घर में अकेली थीं। शिक्षिका बेटी राजकुमारी के घर आने पर घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


रंजिश में हत्या और लूटपाट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्रीन पैलेस, नगला मोहनलाल निवासी लक्ष्मीराज चौधरी फिरोजाबाद में ही रहते हैं। कभी कभार ही घर आते हैं। उनकी पत्नी कुसल देवी और बेटी राजकुमारी साथ रहती थीं। 
विज्ञापन


राजकुमारी हाथरस के एक विद्यालय में शिक्षिका है। वहीं लक्ष्मीराज के दो बेटे देवराज और यतेंद्र किराये के मकान में अलग रहते हैं। देवराज एक ठेकेदार के साथ काम करता है, जबकि यतेंद्र की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राजकुमारी विद्यालय गई थी। दोपहर ढाई बजे घर लौटी तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। वह कमरे में अंदर गई तो अलमारी का ताला टूटा था। उसमें सामान बिखरा था। कुसल देवी स्टोर के बाहर फर्श पर पड़ी थीं। उनकी गर्दन, कान और हाथ पर चोट का निशान था। 

इस पर राजकुमारी ने भाई यतेंद्र को बुलाया। दोनों कुसल देवी को नजदीक के अस्पताल में ले गए, वहां से एसएन इमरजेंसी भेज दिया। यहां डाक्टरों ने कुसल देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ छत्ता उदयराज सिंह थाना एत्माद्दौला की फोर्स के साथ पहुंच गए। लूटपाट के दौरान हत्या की गई है। हालांकि परिजन रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

रिश्तेदार मानता है रंजिश
कुसल देवी के बेटे यतेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि चचेरी बहन के पति ट्रांसयमुना कालोनी फेस-1 निवासी मनोज कुमार पुत्र भीकम सिंह से 2010 से लेन-देन का विवाद चल रहा है। वह उनसे दुश्मनी मानता है। 2011 में मां से झगड़ा किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। उसका आरोप है कि दोपहर में मौका पाकर मनोज अपने साथियों के साथ आया और मां की हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed