फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of firozabad young man in etah

पत्नी और भाई को देखने आए युवक की गला काटकर हत्या, जंगल में पड़ा मिला शव

Wed, 17 Apr 2019 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
murder of firozabad young man in etah
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर रिश्तेदारी में आ रहे युवक की फावड़ा के प्रहार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव रेल पटरी के किनारे जंगल में पड़ा मिला। घटना स्थल पर सबसे पहले मृतक का भाई और पत्नी पहुंची। पुलिस ने मौके से फावड़ा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव केनन निवासी दिनेश पुत्र अतर सिंह टूंडला की एक कांच फैक्टरी में काम करता है। 12 अप्रैल को दिनेश और अपने बड़े भाई धर्मेंद्र की पत्नी आरती के साथ सोरों स्थित गंगा नहाने गया था। गंगा स्नान के बाद यह लोग रिश्तेदारी में जलेसर थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर रुक गए। 
विज्ञापन


दो दिन बाद भी जब दिनेश और आरती घर नहीं पहुंचे तो धर्मेंद्र उन्हें ढूंढने के लिए निकला था। सोमवार को उसकी दिनेश से बात भी हुई थी कि वो जलेसर आ रहा है। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। मंगलवार को जब धर्मेंद्र गोपालपुर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी आरती और दिनेश उसे ढूंढने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल के मासूम ने दी मौत को मात, देखें वीडियो 


 

इसी दौरान दोनों को धर्मेंद्र का शव रेल पटरी के पास जंगल में पड़ा हुआ मिला। यह देख दोनों ने सूचना जलेसर पुलिस को दी। इस पर आनन फानन सीओ जलेसर रामनिवास एवं कोतवाली प्रभारी जे एस पवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मृतक धर्मेंद्र के भाई दिनेश से पूछताछ की। 

दिनेश ने बताया कि उसे सपना आया था कि उसके भाई की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया है। इसी के चलते वह ढूंढते हुए यहां तक पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता अतर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जे एस पवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।





आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed