{"_id":"5ab65d174f1c1bc4758b73e7","slug":"murder-of-auto-driver-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः रातभर तलाशते रहे घर वाले, सुबह ऑटो ड्राइवर का मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरीः रातभर तलाशते रहे घर वाले, सुबह ऑटो ड्राइवर का मिला शव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
Updated Sat, 24 Mar 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
गमजदा परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में भोगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ऑटो में चालक का शव पड़ा मिला। संभावना जताई जा रही है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है।
सूचना पर एएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी टेंपो चालक के रूप में हुई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद नगर निवासी सलीम का 20 वर्षीय पुत्र जावेद खान ऑटो ड्राइवर था। शुक्रवार को वह मदार दरवाजा से सवारी लेकर शीतला देवी मंदिर तक कई बार गया।
देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार देर रात जावेद का शव थाना भोगांव क्षेत्र में नेशनल डिग्री कालेज के पास टेंपो में पड़ा मिला।

सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए। जावेद के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। जानकारी होने के बाद भोगांव पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त जावेद के रूप में की।
उनका कहना है कि किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में भला उसकी हत्या कौन कर सकता है। पोस्टमार्टम हाउस पर कुछ लोग सड़क हादसे की बात भी कह रहे थे।
लेकिन गला रेतने के निशान और शव का टेंपो में मिलना उनकी इस दलील को खारिज कर रहा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।