फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder in agra property dealer shot dead in Agra

आगरा में फिर बड़ी वारदात, बीच सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, हत्या से फैली सनसनी

Sat, 19 Dec 2020 07:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Dec 2020 07:53 PM IST
सार

  • एक सप्ताह के अंदर आगरा में दूसरी बड़ी वारदात हुई है। इससे पूर्व 15 दिसंबर को सदर क्षेत्र में ही दिनदहाड़े इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 57 लाख रुपये का डाका पड़ा था। 

विज्ञापन
murder in agra property dealer shot dead in Agra
हरेश पचौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी चौराहे पर शनिवार दोपहर एक बजे तहसील के दस्तावेज लेखक और प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी (47) को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन


गोलीकांड के बाद दहशत के चलते बाजार बंद हो गया। इसके बाद व्यापारियों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार व एसपी सिटी ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस घटना के पीछे जमीन की रंजिश मानकर चल रही है। 
विज्ञापन



शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर मंदिर के बराबर में रहने वाले हरेश पचौरी पुत्र रामनाथ पचौरी तहसील में दस्तावेज लेखक होने के साथ ही जमीनों की खरीद फरोख्त का भी काम करते थे। उनके भतीजे राहुल पचौरी ने पुलिस को बताया कि चाचा हरेश का फरह में जमीन पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपाचे बाइक पर आए थे हमलावर

murder in agra property dealer shot dead in Agra
घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे वह घर से फरह जाने की कहकर निकले थे। उन्हें राजपुर चुंगी स्थित यूनियन बैंक से रुपये भी निकालने थे। वह कार से बैंक आए। डेढ़ लाख रुपये निकालने के बाद गाड़ी में बैठकर बेटे उत्कर्ष को फोन करके बुलाया। 

उन्होंने कहा कि वह उसके साथ मथुरा जाएंगे। तभी हरेश के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन पर बात करने के बाद उन्होंने बेटे को कार देकर कहा कि वह प्रतापपुरा पहुंचे। वह परिचित के साथ वहीं पहुंच रहे हैं। 

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हरेश राजपुर चुंगी पर ही उमेश मेडिकल के सामने खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगे। तभी अपाचे बाइक पर दो बदमाश आए। आगे वाला हेलमेट पहने था, जबकि दूसरे ने मंकी कैप लगाए थी। मंकी कैप पहने बदमाश ने हरेश के पेट, सीने और सिर में गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावर शहीद नगर होते हुए भाग निकले। 

 

दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर 

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक हरेश पचौरी के भतीजे राहुल पचौरी ने तहरीर दी है। इसके आधार पर राजपुर चुंगी निवासी भानू प्रताप उर्फ वीपी और गुलमोहर कॉलोनी निवासी विष्णु प्रकाश रावत सहित चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed