फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mugal times monument in danger

मुगलकालीन मकबरा खतरे में

Thu, 22 Oct 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Thu, 22 Oct 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
mugal times monument in danger
एत्माद्दौला में मुगलकालीन मकबरे का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। यह मकबरा बादशाह जहांगीर के बेटे सुल्तान परवेज का बताया जाता है। यहां एक सप्ताह से हरे पेड़ों को काटा जा रहा था। क्षेत्रीय लोगों को जब यहां कब्जे की कोशिश का पता चला तो उन्होंने मजदूरों को खदेड़ दिया। शिकायत के बाद बुधवार को अफसरों ने मौैका मुआयना किया। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला स्थित दरगाह शरीफ दादा पीर के सज्जादानशी दादा हुजूर ने बताया कि दरगाह से करीब 500 मीटर की स्थित सुल्तान परवेज का मकबरा देखरेख के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो गया है। उनके मुताबिक वहां कब्जे की नीयत से कोई भूमाफिया एक हफ्ते से मजदूरों से सफाई करा रहा है। मजदूरों ने दर्जनों हरे पेड़ भी काट दिए।
विज्ञापन


इलाके के लोगों से मिली जानकारी पर उन्होंने मकबरे में जाकर देखा तो पिछले हिस्से में कई हरे पेड़ों को काटा पाया। काफी ऊंचाई पर होने के कारण सड़क से मकबरे के ऊपरी हिस्सा दिखाई नहीं देता। भूमाफिया ने इसी का फायदा उठाया। दादा हुजूर ने कहा कि ऐतिहासिक महत्व की इस धरोहर को पुरातत्व विभाग ने तो संरक्षित नहीं किया, पर इसे वे किसी टूटने नहीं देंगे। सज्जादानशीं ने कमिश्नर और डीएम से मामले की शिकायत की। आशंका जताई कि मकबरे के गुंबद को भी गिराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अपर नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार के साथ तहसील की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। अरुण कुमार ने बताया कि कुछ पेड़ आंधी में उखड़े थे, कुछ काटे गए हैं। स्मारक एएसआई द्वारा संरक्षित नहीं है। राजस्व रिकार्ड में आबादी क्षेत्र में दर्ज है। कब्जे के प्रयास की शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed