फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   moblie camera in bathroom

बाथरूम में तीसरी आंख्ा

Sun, 22 Nov 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 22 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
moblie camera in bathroom
शहर के अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में बाथरूम के जंगले पर मोबाइल रखकर इलेक्ट्रानिक शोरूम के कर्मचारियों ने फाइनेंसर की पत्नी की अश्लील क्लीपिंग बना ली। महिला ने मोबाइल रखा देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने अपने पति को जानकारी दी। फ्लैट के लोगों की मदद से तीन कर्मियों को पकड़ लिया गया। उनकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मोबाइल और उसमें लगी चिप को कब्जे में ले लिया है। फाइनेंसर ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बैंक के फाइनेंस और उसकी पत्नी चार साल से इस अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर एक फ्लैट में रहते हैं। कुछ महीने पहले उनके बगल के फ्लैट में बोदला के एक इलेक्ट्रानिक शोरूम के कर्मचारी रहने आए थे। इसमें तकरीबन छह कर्मचारी रहते हैं। शनिवार को फाइनेंसर की पत्नी बाथरूम में नहा रही थीं। उन्होंने बाथरूम के एग्जास्ट फैन के जंगले पर एक मोबाइल रखा देखा। बाहर लगी जाली को तोड़कर उसे अंदर रखा गया था। मोबाइल का कैमरा भी चालू था। इस पर उसे शक हो गया। बाथरूम के पास ही शोरूम कर्मचारियों के फ्लैट का गेट है। इस पर उन पर ही शक जताया। मामले की जानकारी पर कुछ ही देर में अपार्टमेंट के लोग जुट गए।
विज्ञापन

उन्होंने मौके से दो कर्मचारियों को पकड़ लिया। मोबाइल जिस कर्मचारी का था वह मौजूद नहीं था। बाद में उसे फोन करके बहाने से बुलाया गया। लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जय किशोर, पियूष और सूर्यप्रताप हैं। सभी फीरोजाबाद के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के बाद से महिला दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 डर है कि इससे पहले भी ऐसी ही हरकत की गई हो और क्लीपिंग इंटरनेट पर डाल दी हो। आरोपी के मोबाइल में महिला की क्लीपिंग भी मिली है।
फाइनेंसर ने तहरीर दी है कि कर्मचारियों ने बाथरूम में मोबाइल रखकर उसकी पत्नी की क्लीपिंग बनाई। इसके बाद क्लीपिंग को इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। पांच लाख रुपये की भी मांग की। पुलिस आईटी एक्ट और धमकी का मामला दर्ज कर रही थी।
कई फ्लैट में महिलाओं की बनाई क्लीपिंग, किया ब्लैकमेल  
शर्मनाक करतूत करने वाले इलेक्ट्रानिक शोरूम के कर्मचारियों ने कई फ्लैट में रहकर महिलाओं की अश्लील क्लीपिंग बनाई हैं। वह जहां-जहां रहे वहीं पर महिलाओं की अश्लील क्लीपिंग तैयार करते थे। पुलिस को इसका पता आरोपी जय किशोर के मोबाइल की चिप को चेक करने पर चला।

उसमें तकरीबन 12 से 15 क्लीपिंग मिलीं, जो बाथरूम में महिलाओं की बनाई गई हैं। ऐसे मेें आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने इन क्लीपिंग को इंटरनेट पर डाल दिया हो। कई और मोबाइल पर भेजा गया है। महिलाओं से रुपये भी ऐंठने की आशंका है। यह भी सामने आया है कि आरोपी महिलाओं को ब्लैकमेल भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed