{"_id":"5d96fc548ebc3e017b4bfd2a","slug":"miscreants-shot-shopkeeper-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दिनदहाड़े वारदात, बदमाशों ने दुकानकार को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा में दिनदहाड़े वारदात, बदमाशों ने दुकानकार को गोली मारी, घायल
Fri, 04 Oct 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। गोली लगने से घायल दुकानदार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
एत्माद्दौला के पवन बिहार निवासी सर्वेश कुमार की क्षेत्र में ही कॉस्मेटिक की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वो दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए। इनमें से एक ने तमंचे से सर्वेश को गोली मार दी। उसके कमर में गोली लगी है।
दिनदहाड़े सरेबाजार हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दुकानदार को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। वहीं घटना के पीछे रंजिश की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस जांच कर रही है।