फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants shot shopkeeper in Agra

आगरा में दिनदहाड़े वारदात, बदमाशों ने दुकानकार को गोली मारी, घायल

Fri, 04 Oct 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
miscreants shot shopkeeper in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। गोली लगने से घायल दुकानदार को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन

 
एत्माद्दौला के पवन बिहार निवासी सर्वेश कुमार की क्षेत्र में ही कॉस्मेटिक की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वो दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए। इनमें से एक ने तमंचे से सर्वेश को गोली मार दी। उसके कमर में गोली लगी है। 
विज्ञापन

     
दिनदहाड़े सरेबाजार हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दुकानदार को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। वहीं घटना के पीछे रंजिश की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed