फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted the groom relatives at the wedding ceremony in agra

मास्क लगाकर जनवासे में घुसा 'लुटेरा', चाय पिलाकर दूल्हे के छह रिश्तेदारों को लूटा

Sat, 12 Dec 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
miscreants looted the groom relatives at the wedding ceremony in agra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में मंडी गांव स्थित जनवासे में शातिर बदमाश ने दूल्हे के छह रिश्तेदारों को चाय में नशा देकर लूट लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह अन्य बरातियों को हुई तो बेहोश लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। दूल्हे के रिश्तेदारों में से फूफा ने चाय नहीं पी थी। उसने बताया कि रात में एक अजनबी आया था, उसने ही चाय पिलाई थी। उसकी जेब भी साफ कर दी।

विज्ञापन


गांव में हरिओम पुत्र प्रेम सिंह की बहन की बरात चदौरा से आई थी। देर रात दूल्हे के कुछ रिश्तेदार रह गए थे, जिनको रात में रुकने के लिए लड़की वालों ने घर से कुछ दूर स्थित जनवासे में व्यवस्था की थी। दूल्हा और अन्य लोग जयमाला की रस्म में व्यस्त थे। तभी किसी ने जनवासे में जाकर छह लोगों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। 
विज्ञापन



चाय पीते ही चार बुजुर्ग और दो बच्चे बेहोश हो गए। सुबह लड़की पक्ष के लोगों को भांवर के सामान की आवश्यकता हुई। तब बरातियों को जगाया तो वे नहीं जागे। इससे सभी लोग घबरा गए। बुजुर्गों के साथ दूल्हे के फूफा ताराचंद भी सो रहे थे। उन्होंने चाय नहीं पी थी। उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फूफा की जेब भी साफ कर दी

ताराचंद ने बताया कि रात में एक अजनबी मुंह पर मास्क लगा कर चाय पिलाने आया था। हमने समझा कि लड़की पक्ष से ही चाय पिला रहा है। इसके बाद वह सो गए थे। उन्होंने जब जेब देखी तो मोबाइल, आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड, लगभग 4500 रुपये गायब थे। 

बेहोश की हालत में नारायण सिंह पुत्र भजनलाल (75), राजेंद्र सिंह पुत्र भजनलाल (65), हरीश (11), अंकित (9), द्वारका प्रसाद (65) और एक अन्य को शमशाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर धीमश्री पुलिस चौकी से पुलिस पहुंची। पुलिस शातिर की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed