{"_id":"5c4d7c84bdec22083320387c","slug":"miscreants-looted-maxx-pickup-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने सब्जियों से लदा वाहन लूटा, चालक को सड़क किनारे फेंककर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने सब्जियों से लदा वाहन लूटा, चालक को सड़क किनारे फेंककर फरार
Sun, 27 Jan 2019 03:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में सब्जी लेकर इटावा से बरेली जा रही मैक्स पिकअप को ईको कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने वाहन चालक को बंधक बनाकर अलीगंज क्षेत्र में फेंक दिया। मामले की रिपोर्ट मैक्स स्वामी ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इटावा के पापाझाडी वेदपुरा निवासी उपदेश पुत्र तारासिंह के पास मैक्स पिकअप है। जिसे इटावा निवासी ब्रजेश चलाता है। पच्चीस जनवरी को चालक ब्रजेश मैक्स में इटावा से कटहल भरकर बरेली जा रहा था।
विज्ञापन
चालक वाहन को लेकर जसरथपुर क्षेत्र के दहेहिया पूठ के पास पहुंचा था। उसी समय ईको कार सवार बदमाशों ने मैक्स को रोक लिया और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाश चालक को कार में डालकर अलीगंज क्षेत्र में ले गए।
विज्ञापन
जहां उसे बंधक बनी हालत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में चालक ने मामले की जानकारी मालिक उपदेश को दी। सूचना मिलने के बाद उपदेश ने घटना की रिपोर्ट थाना जसरथपुर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी जसरथपुर एनडी तिवारी ने बताया कि घटना से जुड़े कई सुराग हाथ लग गए हैं। जिनके आधार पर जांच कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।