फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants loot cash at gunpoint from two workers of liquor shops in agra

शराब ठेके के दो कर्मचारियों से 2.73 लाख की लूट, बदमाशों ने तमंचे के बल पर की वारदात

Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Miscreants loot cash at gunpoint from two workers of liquor shops in agra
लूट

आगरा के बिचपुरी-अछनेरा मार्ग पर जगदीशपुरा क्षेत्र में बुधवार रात को शराब ठेके के दो कर्मचारियों शीलेंद्र पाल सिंह और गोपाल कृष्ण को बाइक से गिराने के बाद तमंचा दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने 2.73 लाख रुपये लूट लिए। दोनों कर्मचारी दो ठेकों से रुपये लेकर अपने जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में जमा करने बाइक पर जा रहे थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। 

विज्ञापन


जयपुर के रहने वाले मुमताज अली के अछनेरा और रायभा में अंग्रेजी शराब के एक-एक ठेके हैं। ठेकों से रुपये इकट्ठा करके लाने के लिए कारोबारी ने जलेसर निवासी शीलेंद्र पाल सिंह और राजस्थान के अलवर निवासी गोपाल कृष्ण को रखा हुआ है। गोपाल कृष्ण थाना लोहामंडी के आलोक नगर और शीलेंद्र पाल न्यू आगरा के भूड़ का बाग में किराए पर रहते हैं। 
विज्ञापन



शीलेंद्र ने बताया बुधवार रात दस बजे वह दोनों ठेकों से 2.73 लाख रुपये लेकर गोपाल कृष्ण के साथ बाइक से जयपुर हाउस जा रहा था। यहां पर कारोबारी ने फर्म का कार्यालय बना रखा है। शीलेंद्र बाइक चला रहा था। अछनेरा-बिचपुरी मार्ग पर बाइक पर पीछे से दो बदमाश आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने अपनी बाइक को उनकी बाइक में लगा दिया। और हाथ मारकर दोनों को गिरा दिया। वह कुछ समझ पाते तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और उनसे रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बोदला की तरफ भाग गए। बाइक से गिरने के कारण गोपाल कृष्ण घायल हो गया।  
 
राहगीर ने दी थी पुलिस को हादसे की सूचना  

सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि रात में किसी राहगीर ने बिचपुरी चौकी पर पहुंचकर बताया था कि रास्ते में हादसा हो गया है। इस पर पुलिस पहुंची थी। मगर, घायल व्यक्ति लूट की बात करने लगे। पहले घायल गोपाल को साकेत कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। 

इसके बाद पुलिस बदमाशों के बारे में पता करने के लिए शीलेंद्र को लेकर गई। बिचपुरी रोड से लेकर बोदला तक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ का कहना है कि मामले में सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

बाइकर्स गैंग हुआ सक्रिय

शहर में एक बार फिर बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। मोबाइल और चेन लूट की वारदात आम हो गई हैं। अभी हाल ही में सदर के इंदिरा कॉलोनी में गैंग ने लूट की थी। चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। थाना एत्माददौला क्षेत्र में गैंग मोबाइल लूट की कई वारदात कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed