{"_id":"5d3c68658ebc3e6ca9217966","slug":"minor-girl-sexual-harassment-by-two-youth-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: स्कूल से अगवा कर नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैनपुरी: स्कूल से अगवा कर नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Sat, 27 Jul 2019 08:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में स्थित विद्यालय से दो युवक नाबालिग छात्रा को अगवा कर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शुक्रवार की शाम परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी। इस दौरान घर पर आरोपी न मिलने पर उनके परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी कस्बा स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है। 24 जुलाई को छात्रा स्कूल गई थी, तभी वहां एक परिचित युवक अपने साथी के साथ पहुंच गया। छात्रा को बाइक पर किसी काम के बहाने बैठा ले गया।
आरोप है कि करीब पांच किलोमीटर दूर एक गांव स्थित मकान में ले जाकर युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की। शाम पांच बजे छात्रा को उसके गांव के पास ही छोड़कर आरोपी भाग गए।

दो दिन बाद परिजनों को बताया
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने वजह पूछी, लेकिन आरोपियों की धमकी की वजह से छात्रा ने कुछ नहीं बताया। बार-बार पूछने पर छात्रा ने शुक्रवार की शाम को वारदात की जानकारी परिजनों को दी।
परिजन छात्रा के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अंशुल कुमार पुत्र सुरेंद्र दिवाकर निवासी लैगांव, मोहित दिवाकर पुत्र फूल सिंह निवासी फरेंजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। आरोपियों के फरार होने पर पुलिस ने परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
परिजन वारदात के संबंध में शुक्रवार को जानकारी होने की बात कह रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद परिजनों को जानकारी हो गई थी। दो दिन तक मामले में पंचायत चलती रही। जब पंचायत में भी कोई हल नहीं निकला तो मामला थाने तक जा पहुंचा।
अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।