{"_id":"5f65ddbe048a4a46b31674ad","slug":"minor-girl-body-found-hanging-from-tree-behind-college-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: कॉलेज के पीछे पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, दो युवकों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: कॉलेज के पीछे पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, दो युवकों पर हत्या का आरोप
Sat, 19 Sep 2020 04:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Sep 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एटा जिले के राजा का रामपुर कस्बे में शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने कस्बे के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
16 वर्षीय किशोरी कस्बे के मोहल्ला मालियान की रहने वाली थी। उसके पिता का आरोप है कि पुत्री को शनिवार तड़के तकरीबन चार बजे कस्बा के ही सलमान पुत्र शकील और शेर खां पुत्र चमन खां घर से बहला-फुसलाकर ले गए थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को बीडीआरएस इंटर कॉलेज के पीछे एक पेड़ से लटका दिया गया। सुबह लोग घूमने निकले तो किशोरी का शव लटका देखा। पेड़ से शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी की नाक से खून आ रहा था। दोनों युवकों ने ही मिलकर बेटी की हत्या की है और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव लटकाया।
थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।