फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy murder after kidnapping in fatehpur sikri agra

अपहरण के बाद 12 वर्षीय बालक की हत्या, पड़ोस के दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 24 Dec 2018 02:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
minor boy murder after kidnapping in fatehpur sikri agra
पुलिया के नीचे पड़ा बच्चे का शव - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के गांव मंडीगुड़ से अगवा किए गए 12 साल के बालक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार की रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घर से एक किलोमीटर दूर पुलिया के नीचे से शव बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


गांव निवासी साहब सिंह का 12 साल का बेटा सतीश 21 दिसंबर की शाम सात बजे घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। आरोपियों ने पांच लाख रुपये फिरौती के लिए बालक का अपहरण किया था। बालक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इस संबंध में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। 22 दिसंबर को दोपहर एक बजे सतीश के मोबाइल पर कॉल करके पांच लाख रुपये रुपये की फिरौती मांगी गई थी। सतीश की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

minor boy murder after kidnapping in fatehpur sikri agra
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दो आरोपी सुभाष पुत्र गोपाल और सुरेश पुत्र बंगाली निवासी मंडी गुड़ को गिरफ्तार किया गया। दोनों साहब सिंह के पड़ोस में रहते हैं। सुरेश ने पांच लाख रुपयों के लिए अपहरण किया था। सुरेश सुभाष का दोस्त है। 

सुरेश ने सतीश को चाऊमीन खिलाने के बहाने बुलाया। इसके बाद दोनों बाइक से उसे एक किलोमीटर दूर ले गए। रास्ते में गांव के एक व्यक्ति ने दोनों को देख लिया। वहीं सतीश भी दोनों को पहचानता था। सतीश को पुलिया के नीचे से रुपये निकालने के बहाने घुसा दिया। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी। 

साफी से दोनों ने उसका गला घोंट दिया। पुलिया के नीचे लाश को छिपा दिया। उसे प्लास्टिक की बोरी से ढककर ईंट भी रख दी थी। आरोपियों की निशानदेही पर सतीश का शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम में पुलिस टीम में थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राघव, अछनेरा प्रभारी गिरीश चंद गौतम, थाना प्रभारी सिकंदरा अजय कौशल, इंस्पेक्टर नितिन कसाना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed