फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy in agra forced to theft in his house by tutor

अमीर छात्र को पोर्न और नशे का आदी बना अपनी हर भूख मिटाती रही ट्यूटर

Tue, 22 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 22 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
minor boy in agra forced to theft in his house by tutor
बच्चों का यौन शोषण - फोटो : सांकेतिक चित्र
आगरा में लेडी ट्यूटर ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर दसवीं के छात्र को इनका आदी बना दिया। उसे पोर्न मूवी दिखा-दिखाकर उसके कोमल मन में अश्लील बातें भर दीं। वह ट्यूटर और उसकी बहन के बिछाए जाल से निकलना चाहता तो उसे बदनाम करने की धमकी दी जाती। 
विज्ञापन


इनसे वह डर जाता। वह ट्यूटर के हुक्म का गुलाम बन चुका था। वह कहती 50 हजार लेकर आओ, वह अगले दिन ले आता। उसकी हवस बढ़ती गई, 15 लाख तक की डिमांड करने लगी। उसकी बहन और भाई भी फरमाइश रखने लगे। 
विज्ञापन


बेचारा छात्र अपने घर में चोरी करता रहा। उसके पैसे से ट्यूटर और उसका परिवार ऐश करता रहा। इन लोगों की जिंदगी ही बदल गई। पहले स्कूटर तक नहीं था, अब कार भी खरीद लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन करती सेक्स, भाई बनाता वीडियो

minor boy in agra forced to theft in his house by tutor
पॉर्न
छात्र के पिता ने इसका ब्योरा तहरीर में दिया है। छात्र ने सबसे पहले घर से चार हजार रुपये की चोरी की। इससे उन लोगों ने शराब और सिगरेट खरीद ली। बोले, इसमें क्या होगा और पैसा चाहिए। वह दस हजार ले आया। बोले, बहुत कम है, बड़ा हाथ मार। उसने 45000 पार कर दिए। 

इसके बाद उससे कहा कि तू ज्यादा कैश नहीं ला सकता, तो जेवरात लेकर आ। ट्यूटर का भाई मोबाइल से वीडियो बनाता था। उसने भी डिमांड रखी। इस पर छात्र अपने पिता की डायमंड और पन्ना लगी सोने की अंगूठी चोरी कर ले गया। 

इसके बाद मां की सोने की चेन चोरी की। उधर, उनकी हवस बढ़ती जा रही थी। 16 अप्रैल को उसने घर के भगवान के मंदिर से सोने के गिलास, प्लेट, झुनझुना, बांसुरी, छड़ी चोरी कर उन्हें दी।

लूटने में नहीं रखी कोई कसर

सात मई को उसने दादा-दादी के कमरे में रखी तिजोरी से सोने की 22 गिन्नी (कुल वजन 50 ग्राम ) इतने ही वजन के सोने के दो सिक्के और 6.50 लाख कैश ले जाकर ट्यूटर के भाई को दिए। 14 अगस्त को 64000 रुपये दिए। छात्र ने बताया कि उससे चोरी करा कराकर वे लोग ऐश करते रहे। 

ट्यूटर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी खरीदकर लाई। छोटी बहन को एक्टिवा स्कूटर दिलवाया। इसके बाद ट्यूटर ने एप्पल का आईफोन सेवन खरीदा। महंगी घड़ियां, चश्मे खरीदे। एक दिन बच्चूमल कलेक्शन से तीनों 50 हजार के कपड़े खरीदकर लाए। जब उसने 6.5 लाख रुपये दिए तो घर का सामान माइक्रोवेव ओवन, फ्रिज खरीदकर लाए। जब भी वह पैसे लेकर जाता, तभी पिज्जा हट से पिज्जा और बड़े रेस्तरां से खाना मंगाते।

सबके सामने करते थे बेइज्जत

छात्र जब भी कहता कि अब तो उसे छोड़ दिया जाए, वह बहुत पैसा ला चुका है, तो ट्यूटर और उसके भाई बहन गुस्से में आ जाते। छात्र मोबाइल से क्लिपिंग डिलीट करने के लिए कहता था तो उसे डांटा जाता था। ट्यूशन में सबके सामने जरा जरा सी बात पर पीटा जाता था। उसे धमकी दी गई कि अगर ट्यूशन छोड़ा तो वे उसे कहीं का नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed