फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor age lover died on railway track in kasganj

कच्ची उमर के प्यार का रेल की पटरी पर दर्दनाक अंत

Wed, 05 Jul 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गंजडुडवारा (कासगंज)
ब्यूरो/अमर उजाला गंजडुडवारा (कासगंज) Updated Wed, 05 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
minor age lover died on railway track in kasganj
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर मंगलवार रात एक नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन से कटकर दोनों के शव क्षत विक्षत हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि प्रेमी युगल परिवारीजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हो जाने के कारण डरे हुए थे। कुछ दिन पूर्व दोनों को बातचीत करते देखने पर परिवारीजनों ने उन्हें डांट दिया था।
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी थे। 17 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोरी करमपुर स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र-छात्रा थे। मंगलवार देर रात बारिश के दौरान ये दोनों घर से निकल आए थे। रात में दोनों पास से ही गुजरने वाली कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर पहुंच गए। यहां पदारथपुर और गढ़का के बीच रेलवे के पोल संख्या 217 के निकट ट्रेन के आगे कूद गए। 
विज्ञापन


सुबह के समय रेलवे के गैंगमैन गौरव कुमार ने रेल पटरी पर दो शव कटे हुए देखे तो उन्होंने गंजडुंडवारा स्टेशन पर मामले की सूचना दी। रेलवे स्टेशन से कोतवाली पुलिस को शव पड़े होने का मीमो भेजा गया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की जेब से पहचान पत्र मिलने पर पुलिस ने दोपहर के समय दोनों की शिनाख्त की। दोनों के ही परिवारीजन कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र गौड़ ने बताया कि दोनों ही एक साथ पढ़ते थे और इसमें प्रेम संबंध थे। 


रात में किसी समय ट्रेन से कटकर जान दे दी। दस दिन पूर्व दोनों को बातचीत करते देखकर परिवारीजनों ने देख लिया था और डांट दिया था। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने से पहले किसी को बताया या नहीं इस बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed