{"_id":"5f7b0b928ebc3e9c0127fda7","slug":"minor-accused-committed-suicide-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने की आत्महत्या, गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाभी से दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने की आत्महत्या, गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शव
Tue, 06 Oct 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी से दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह किशोर का शव गांव के बाहर साड़ी के फंदे पर पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर रविवार देर रात भाई की गैर मौजूदगी में भाभी के साथ था। रात करीब 12 बजे भाई ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस बीच मौका पाकर आरोपी वहां से भाग गया। रात में ही युवक ने किशोर पर पत्नी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने आरोपी का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कहा कि प्रथम दृष्टयता मामला आत्मग्लानि के चलते खुदकुशी का सामने आया है। फील्ड यूनिट से जांच कराई गई है। पुलिस सभी तथ्यों पर गंभीरतापूर्वक जांच कर कार्रवाई करेगी।