फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor accused arrested for murder of eight year old girl in kasganj

यूपीः 'नकटा' कहने पर की थी मासूम की हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा, नाबालिग गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
minor accused arrested for murder of eight year old girl in kasganj
arrested - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वो शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या के पीछे जो वजह बताई है, उसे जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


सोमवार को घर से लापता हुई मासूम बच्ची का शव गांव में रिश्ते की दादी के घर से बरामद हुआ था। पुलिस ने दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हत्या आरोपी नाती फरार हो गया। वो नाबालिग है। गुरुवार शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में है और स्टेशन पर है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की और रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाकर की हत्या

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बच्ची उसे नकटा और चपटा कहकर चिढ़ाती थी। कई बार उसने ऐसा करने से मना किया। इस तंज से वो बेइज्जती महसूस करता था। सोमवार को उसने बच्ची को घर बुलाया और हत्या कर दी। उसका चेहरा तेजाब से जला दिया।  

एएसपी ने बताया कि आरोपी के मुताबिक जिस समय उसने बच्ची की हत्या की, उस समय दादी घर पर नहीं थी। शाम को जब दादी घर आई तो उसने कहा कि घर में ही उसका शव छिपा दे। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed