{"_id":"5ca97fb5bdec222dcd5a93a8","slug":"mining-mafia-attacks-police-team-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में खनन माफिया के गुर्गों ने किया सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में खनन माफिया के गुर्गों ने किया सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास
Sun, 07 Apr 2019 10:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में खनन माफिया के गुर्गों ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। सिपाहियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद गुर्गे फायरिंग करते हुए बालूभरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर चले गए। मामले में तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शनिवार को चितौरा रोड पर बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। सूचना पर चौकी पुलिस के एस आई योगेश कुमार, सिपाही उदय प्रताप मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर रोक कर खनन के संबंध में कागजाज मांगे। चालक ने कागज मंगाने को कहा। इसके बाद उसने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया।
आरोप है कि इन लोगों के आते ही ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें सिपाही उदय प्रताप को हल्की चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि सिपाही का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
खनन माफिया हवाई फायर करते हुए टैक्टर भगा ले गए। एसआई योगेश की तहरीर पर हरेश, संजय, सुरेश और चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बडोबरा रोड पर बालू से भरे तीन ट्रैक्टर सीज किए हैं।