{"_id":"930b9b391d723cea79605712577a1d42","slug":"millions-pan-masala-tobacco-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों का पान मसाला तंबाकू सीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों का पान मसाला तंबाकू सीज
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Jul 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) की टीम ने शनिवार को ‘विमल पान मसाला’ के नंदलालपुर स्थित गोदाम पर छापा मारा। करीब 2.5 करोड़ रुपये कीमत का ‘विमल पान मसाला’ और तंबाकू जब्त कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक पान मसाला में कत्था के स्थान पर खतरनाक पदार्थ गैम्बियर का प्रयोग किया जा रहा था। मौके से दो सैंपल लिए गए हैं। इनके परीक्षण के बाद कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभिहीत अधिकारी रामनरेश यादव ने बताया कि फरवरी, 2015 में गुजरात की कंपनी ‘विमल पान मसाला’ का सैंपल सर्वे हुआ था। इसका एक नमूना लखनऊ लैब में भेजा गया था। मई, 2015 में रिपोर्ट आई। सैंपल फेल हो गया था। रिपोर्ट में गैम्बियर की मिलावट पाई गई थी। तब से विमल गुटखा के डीलर की तलाश की जा रही थी। छानबीन में पता चला कि आगरा में शाहगंज निवासी शिवकुमार के पास भक्ति ट्रेडर्स के नाम से विमल पान मसाला की एजेंसी है। गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने दोपहर तकरीबन ढाई बजे थाना खंदौली के नंदलालपुर में स्थित गोदाम पर छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में पान मसाला, तंबाकू और एक अन्य ब्रांड ‘वी वन’ पान मसाला के पैकेट पाए गए।
सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान भी पहुंचीं। टीम ने वहां रखे तकरीबन 2.5 करोड़ रुपये कीमत के पान मसाला और तंबाकू को सीज कर दिया। बताया गया कि गोदाम भी अवैध रूप संचालित था। रामनरेश यादव ने बताया कि दो सैंपल भी लिए गए हैं। जांच में यदि मिलावट पाई गई तो जब्त माल को नष्ट कराया जाएगा और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।