फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Milk Businessman Murderd In House Accused Arrested Crime News

Murder In Up: घर में घुसकर दूध कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या से सनसनी

Wed, 14 Oct 2020 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Oct 2020 11:27 AM IST
सार

मृतक के भाई गजेंद्र सिंह ने बताया है कि गांव के ही छोटे सिंह पुत्र मुंशी सिंह और इनके पुत्र उर्वेश, दुर्वेश व दुष्यंत ने लूट के इरादे से हमला किया था। दुर्वेश ने भाई पर चाकुओं से कई वार किए और मरणासन्न स्थिति में छोड़ गए। अन्य साथी 12 लाख रुपये लूटने के बाद भाग गए। 

विज्ञापन
Milk Businessman Murderd In House Accused Arrested Crime News
खीलेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव सिलामई में मंगलवार की रात घर में घुसकर दूध कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। कारोबारी के परिजन 12 लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है और पिता-पुत्रों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गांव सिलामई निवासी दूध कारोबारी खीलेंद्र सिंह (22) पुत्र नंदन सिंह के घर में घुसकर मंगलवार की रात हमला किया गया। चाकू से हमलाकर खीलेंद्र सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला को जलाकर मारने का मामला: पूर्व सैनिक ने मांगा एक करोड़ मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लेकर पहुंचे, यहां हालत चिंताजनक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया। आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में रात 11 बजे घायल ने दम तोड़ दिया। 

हमले की खबर मिलते ही गांव में पुलिस पहुंच गई। मृतक के भाई गजेंद्र सिंह ने बताया है कि गांव के ही छोटे सिंह पुत्र मुंशी सिंह और इनके पुत्र उर्वेश, दुर्वेश व दुष्यंत ने लूट के इरादे से हमला किया था।


दुर्वेश ने भाई पर चाकू से कई बार वार किए और मरणासन्न स्थिति में छोड़ गए। अन्य साथी 12 लाख रुपये लूटने के बाद भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्वेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन लोग फरार हो गए। 

प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया है कि दोनों ही पक्ष दूध का कारोबार करते हैं, कारोबार को लेकर ही वर्चस्व की लड़ाई थी, इसी बात को लेकर हमला किया गया और चाकू लगने से खीलेंद्र की मौत हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed